तेज गर्मी के कारण इंदौर DM ने एक हफ्ते बढ़ा दी स्कूलों की छुट्टी, जानें कब से खुलेंगे



अभिलाष मिश्रा/इंदौर: जून का महीना है और मध्य प्रदेश में तेज गर्मी का कहर देखा जा रहा है. वहीं गर्म हवाओं के कारण लू लगने की संभावना भी बढ़ गई है. विशेषकर बच्चों में लू लगने का खतरा ज्यादा है. प्रदेश के कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार बना हुआ है. इंदौर में भी अच्छी खासी गर्मी देखी जा रही है. लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बच्चों के स्कूलों की छुट्टी एक हफ्ते के लिए और बढ़ा दी है.

इस पूरे संबंध में इंदौर कलेक्टर इलैयाराजा टी ने बताया कि भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य को मद्देनजर रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जहां स्कूलों की छुट्टी को बढ़ा दिया गया है. इसके तहत 18 जून तक सभी शासकीय व गैर शासकीय स्कूलों में अवकाश रहेगा.19 जून से दोबारा स्कूल खुलेंगे.

बता दें कि लगातार बढ़ रही गर्मी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर के द्वारा 18 जून तक स्कूलों का अवकाश घोषित कर दिया गया है. जिसके बाद बच्चों और उनके पेरेंट्स ने भी राहत की सांस ली है. बता दें कि गर्मी के समय में डिहाइड्रेशन, लू लगना और साथ ही एलर्जी की बीमारी का खतरा बच्चों में बढ़ जाता है.

ऐसे में गर्मी के मौसम में बेहतर स्वास्थ्य बच्चों के लिए पहली प्राथमिकता है. इसी को देखते हुए इंदौर कलेक्टर ने स्कूलों के अवकाश को हफ्ते भर के लिए बढ़ा दिया है. इसके बाद 19 जून से दोबारा स्कूल खुल सकेंगे. जिसके बाद एक बार फिर सभी शासकीय और गैर शासकीय स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल देखने को मिलेगी.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया