साइक्‍लोन बिपरजॉय के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए रेलवे ने की ये तैयारी, यहां जानें!

हाइलाइट्स

साइक्‍लोन की वजह से बिजली गुल होने पर डीजल इंजनों से ट्रेनों को सुरक्षित स्‍थानों पर पहुंचाया जाएगा
रिलीफ ट्रेन भी तैयार की गई, जरूरत पड़ने पर चलाई जाएगी

नई दिल्ली. रेलवे ने बिपरजॉय साइक्लोन के समय ट्रेनों के सुरक्षित संचालन के लिए मंत्रालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है. इस साइक्लोन का सबसे ज्यादा असर वेस्टर्न रेलवे जोन में पड़ने की संभावना है, इसलिए इस ज़ोन के सभी डिवीजनों में भी इसी तरह का कंट्रोल रूम स्‍थापित कर किया गया है, जिसकी मदद से मंत्रालय से लेकर डिवीजन तक के अधिकारी साइक्लोन के समय हालातों पर नज़र रखेंगे और जरूरत के अनुसार हर सुविधाएं और संसाधन उपलब्ध कराएंगे.

ईस्‍ट सेंटर अरेबियन सी से 15 जून को आने वाले बिपरजॉय साइक्लोन का सबसे अधिक असर वेस्टर्न रेलवे के सौराष्ट्र और कच्छ एरिया में पड़ने की आशंका है. इस एरिया के तहत आने वाले क्षेत्र भावनगर, महुआ, वेरावल, पोरबंदर, ओखा से हापा और ग़ांधीधाम प्रमुख हैं, इन इलाकों पर ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

संभावित प्रभावित होने वाले स्‍टेशनों पर हेल्‍प डेस्‍क बनाई गई है्

रेलवे बोर्ड की डिप्टी इनफार्मेशन और पब्लिसिटी ऑफिसर शिवाजी सुतार ने बताया कि रेलवे ने साइक्‍लोन के मद्देनजर पुख्‍ता इंतजार कर लिए हैं, जिससे साइक्‍लोन का असर कम से कम पड़े. उन्‍होंने बताया कि हवा की स्पीड को मॉनिटर करने के लिए यंत्र लगाए गए हैं, जिसके अनुसार संबंधित इलाकों में ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इसके साथ, ही डॉक्टरों की टीम गठित की गई है जो पूरी सुविधाओं से लैस रहेंगी और आपात स्थितियों निपटेंगी.

उन्‍होंने बताया कि साइक्लोन के दौरान अगर बिजली गुुल हो जाता है तो वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में डीजल इंजन भी तैयार रखे जाएंगे और उस दौरान ट्रेन को डीजल इंजनों के सहारे सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया जाएगा. आपात स्थितियों को ध्‍यान में रखते हुए रिलीफ ट्रेन भी तैयार रहेंगी. साथ ही, संबंधित रूटों पर चलने वाली ट्रेनों के लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट की काउंसलिंग कराई जा रही है और उनको जरूरी प्रोटोकॉल समझाया जा रहा है. साइक्लोन के समय ट्रैक और ब्रिज को लगातार मॉनिटर किया जाएगा. लोको पायलटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे हवा की स्‍पीड 50 किमी. प्रति घंटे अधिक होने पर ट्रेनें रोक दें.

Tags: Cyclonic storm, Gujrat news, Indian railway, Indian Railway news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया