Agra News: लोहा मंडी-सेंट जोंस रोड बंद होने से राहगीर और दुकानदार परेशान, बाजार में पसरा सन्नाटा


हरिकांत शर्मा/ आगराः सीवर लाइन बिछाने के चलते लोहा मंडी से सेंट जोंस जाने वाले मार्ग को 20 दिनों के लिए जल निगम ने बंद कर दिया है. जगह-जगह बैरिकेट्स लगा दी गई हैं. इस काम के चलते लगभग 75000 से अधिक जनता प्रभावित हो रही है. बता दें कि लोहा मंडी मार्केट आगरा शहर का पुराना और मेन मार्केट है. वहीं, रास्‍ता बंद होने से आने जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो वहीं दुकानदारों के पास ग्राहक नहीं आ रहे हैं. जबकि पूरे दिन धूल उड़ने से दुकानदार और राहगीर भी परेशान हैं.

बता दें कि खुदाई के चलते क्षेत्र की पानी की पाइप लाइन भी टूट गई है, जिसकी वजह से जलापूर्ति ठप हो गई है. इस वजह से लोगों को वैकल्पिक इंतजाम खोजने पड़ रहे हैं. इसके साथ ही जाम के हालात रहते हैं. धूल भी उड़ती है. दुकानों में रखा सामान भी खराब हो रहा है. ऐसे में दुकान बंद करने के लिए दुकानदार मजबूर हैं. बता दें कि इस क्षेत्र में पुराना बाजार, सब्जी मंडी और लोहे का काम प्रमुख व्यवसाय है. हर रोज बड़ी-बड़ी गाड़ियों में लोहा और इससे बनी हुई सामग्री मार्केट में आती है, लेकिन सीवर लाइन बिछाने की वजह से अब रास्ता रोक दिया गया है.

बढ़ जाता है जाम का दबाव
लोहा मंडी मार्केट का मुख्य मार्ग बंद होने की वजह से जाम का दबाव भी अब अन्य सड़कों पर पड़ जाता है. लोग गली कूचों से निकलने के लिए मजबूर हैं, तो वहीं तोता का ताल और मदिया कटरा के आसपास सुबह से लेकर शाम तक जाम के हालात बने रहते हैं. दरअसल यही रास्‍ते लोहा मंडी और सेंट जोंस रोड के विकल्‍प हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:31 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया