​पति की नौकरी गई तो बच्चों के लिए दूध लाने के पड़ गए लाले, फिर पत्नी ने खोला ढाबा और पति को भी बनाया आत्मनिर्भर


 नरेश पारीक/  चूरू. दुनिया में ईश्वर से भी बड़ा सर्वोच्च स्थान किसी का है तो वो मां का है. मां की महानता की बातें हमारेवैदिक ग्रन्थ एवं वेद-पुराणों में भी हैं. दर्द और संघर्ष से भरी चूरू की इस मां की कहानी सुनने में भले ही फिल्मी लगे लेकिन है सत्य. जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के पास भोजनालय चलाने वाली चंदा आज दो बेटियों की मां हैं. चंदा के द्वारा संचालित किए जा रहे आज इस भोजनालय को शुरू करने की जितनी कहानी दिलचस्प है उतना ही कठिन तीन बरस पहले चंदा का संघर्ष था.

बच्चों के दूध तक के पैसे नहीं थे

अस्पताल के पास भोजनालय चलाने वाली चंदा बताती हैं कि लॉक डाउन में उसके पति की जॉब चली गयी. ऐसे में मकान का किराया देना दूर की बात उनके लिए दो समय का भोजन जुटाना भी काफी कठिन था. चंदा बताती की उसी समय वह गर्भवती थी और एक 13 साल की बच्ची थी, जिसके लिए दूध के उनके पास पैसे नही थे और आस-पड़ोस के लोगों से बच्चों के लिए दूध लेते. चंदा बताती हैं कि उसी दरमियान उसके आपरेशन से प्रसव हुआ और दूसरी बेटी हुई. पहले से संघर्षो के दौर से गुजर रही चंदा के सामने अब दो बच्चियों के साथ अपना और अपने पति का पेट भरने कीचुनौती थी. ऐसे में चंदा ने सिजेरियन प्रसव के दो माह बाद ही अस्पताल के पास घर से गैस चूल्हा लॉकर अपना भोजनालय शुरू कर दिया.

पति को कार दिलाकर बनाया आत्मनिर्भर

अस्पताल के पास पिछले 3 बरस से भोजनालय चला रही चंदा बताती हैं कि शुरुआती दिनों में काफी झिझक महसूस हुई और सड़क किनारे खाना बनाने में काफी परेशानी आई. लेकिन 13 साल की बेटी और पति ने खूब सहयोग किया. इसके बाद जैसे-जैसे भोजनालय चलने लगा वैसे-वैसे एक थड़ी लगा ली और तिरपाल और अन्य जरूरी सामान खरीदे और आज चंदा ने अपने इस भोजनालय के दम पर फाइनेंस पर कार खरीदकर पति को भी रोजगार मुहैया करवा दिया. अब उनके पति किराए पर कार चलाते हैं और ​आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो रहे हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 18:09 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया