कौशाम्बी —
जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के जनता दर्शन में 25 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता श्री मंजर अब्बास, निवासी सराय सैयद अली, तहसील मंझनपुर द्वारा प्रार्थना पत्र देकर वरासत दर्ज किए जाने की शिकायत की गई थी।
जिलाधिकारी ने शिकायतकर्ता की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए उप जिलाधिकारी, मंझनपुर को प्रकरण की तत्काल जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में राजस्व टीम द्वारा प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए वरासत दर्ज कर दी गई।
आज दिनांक 27-08-26 को जनता दर्शन में शिकायतकर्ता श्री मंजर अब्बास ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि राजस्व टीम द्वारा उनकी शिकायत का निस्तारण करते हुए वरासत दर्ज कर दी गई है। उन्होंने शिकायत के त्वरित निस्तारण पर खुशी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े।






