*कौशाम्बी–* नगर पालिका परिषद मंझनपुर के रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार बैजनाथ केसरवानी उर्फ़ कल्लू पत्रकार के बड़े पुत्र रमेश चंद्र केसरवानी उर्फ़ बाबा जी अपनी पत्नी सीमा देवी केसरवानी के साथ सावन महीने के शुरू होते ही दूसरे दिन 31 जुलाई को बाइक से तीन धाम और 11 ज्योतिर्लिंग के मंदिरों में दर्शन पूजन के लिए बाइक यात्रा पर निकले थे बाइक यात्रा के दौरान उन्होंने तीन धाम रामेश्वरम जगन्नाथ पुरी और द्वारकाधीश मंदिर का दर्शन पूजन किया इसके अलावा उन्होंने 11 ज्योतिर्लिंग का भी दर्शन पूजन बाइक यात्रा के दौरान किया है 15000 किलोमीटर की यात्रा 27 दिन में रमेश चंद्र केसरवानी ने बाइक से पूरी की है धार्मिक यात्रा के दौरान जगह-जगह पर उनका जोरदार स्वागत हुआ है इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी सीमा देवी भी बाइक यात्रा में मौजूद रही 15000 किलोमीटर की बाइक यात्रा पूरी कर 26 अगस्त को अपनी पत्नी के साथ रमेश चंद्र केसरवानी मंझनपुर वापस लौट आए हैं जैसे ही इस बात की जानकारी मंझनपुर नगर के लोगों को मिली कि रमेश चंद्र केसरवानी तीन धाम और 11 ज्योतिर्लिंग सहित विभिन्न तीर्थ स्थल का दर्शन पूजन कर वापस मंझनपुर लौट रहे हैं उनके स्वागत में नगर के सैंकड़ो लोग मंझनपुर चौराहे पर पहुंचे और माला पहनाकर अंगवस्त्र भेंट कर दंपति का स्वागत किया है इसके बाद ढोल नगाड़े की मधुर धुन के साथ बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाते हुए नगर वासियों के साथ उन्होंने मंझनपुर नगर में भ्रमण कर मंझनपुर की प्राचीन माँ दुर्गा मंदिर में दर्शन पूजन किया और अपने पिता बैजनाथ केसरवानी का चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया रमेश चंद्र केसरवानी की यह बाइक यात्रा ऐतिहासिक थी और इन्होंने बाइक यात्रा का रिकॉर्ड बनाया है बाइक से तीर्थ यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश में काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग झारखंड में बाबा बैद्यनाथ धाम ज्योतिर्लिंग उड़ीसा में जगन्नाथ पुरी धाम आंध्र प्रदेश में श्रीशैलम मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग तमिलनाडु में श्री रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग और धाम महाराष्ट्र में भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग और महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग गुजरात में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग,नागेश्वर ज्योतिर्लिंग और द्वारिका धाम राजस्थान में श्री खाटू श्याम और श्री मेहंदीपुर बालाजी का दर्शन पूजन अपनी पत्नी के साथ रमेश चंद्र केसरवानी ने 9 प्रदेश का भ्रमण करते हुए 26 अगस्त की दोपहर वापस लौट आए हैं जहां उनका नगर वासियों ने जोरदार स्वागत किया है स्वागत करने वालों में राजेश केसरवानी सुशील केसरवानी पत्रकार साजन केसरवानी शिवम केसरवानी जानू अमरीश कुमार उर्फ़ कल्लू पंडा अनिल केसरवानी अशोक केसरवानी राजन केसरवानी सुशील केसरवानी सतीश केसरवानी राजेश मोदनवाल महेश कुमार लाला केशरवानी शंकर लाल केसरवानी जोशी चाट वाले सत्येंद्र यादव सागर शिव ठाकुर आर्यन केसरवानी राहुल यादव बंता पाल सुदामा प्रजापति बजरंगी पिंटू केसरवानी सहित नगर के तमाम महिला पुरुषों ने तीर्थ यात्रा से लौटे दंपति का स्वागत किया है






