कौशाम्बी में जनसेवा दिवस पर वृद्धाश्रम पहुंचे जनसत्ता दल के कार्यकर्ताओं ने, बुजुर्गों में बांटे फल और मिठाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के जन्मदिवस पर 31 अक्टूबर को जनसत्ता परिवार की ओर से जनसेवा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कौशाम्बी के कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों के बीच फल एवं मिठाई का वितरण किया और उनके साथ खुशियां साझा कीं।

कार्यक्रम में बलबीर सिंह चौहान, अश्वनी सिंह, पवन पांडेय और अजय श्रीवास्तव सहित पार्टी के तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों का हालचाल जाना और उन्हें फल व मिठाई भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजा भैया का जन्मदिवस उनके लिए केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि समाजसेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के संकल्प का दिन है। उनके निर्देश पर पूरे प्रदेश में 31 अक्टूबर को जनसेवा दिवस के रूप में मनाते हुए विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि बुजुर्गों की सेवा और उनका सम्मान करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से आपसी प्रेम, संवेदना और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

UP Headline
Author: UP Headline

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें