पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने रात्रि भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया  जायजा

कौशाम्बी–

जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी  सत्यनारायण ने देर रात्रि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर रात्रिकालीन सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रात्रि गश्त, पिकेट ड्यूटी एवं डायल-112 में तैनात पुलिस टीमों की चेकिंग की गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता एवं मुस्तैदी का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पुलिस अधीक्षक द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की प्रभावी चेकिंग करने, संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, रात्रि में निरंतर भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया, जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा रात्रिकालीन ड्यूटी में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More