
हाइलाइट्स
स्कैमर्स ने फर्जी जॉब ऑफर देने के लिए लड़की को मैसेज किया.
लड़की ने खुद को खत्म करने की बात की तो भी स्कैमर्स जॉब ऑफर देते रहे.
फर्जी जॉब ऑफर को लेकर अलर्ट रहें, ऐसे नंबर्स को तुरंत रिपोर्ट करें.
नई दिल्ली. ठगी करने वाले वॉट्सऐप तक पहुंच गए हैं. वो वॉट्सऐप पर मैसेज भेज रहे हैं, जॉब का ऑफर दे रहे हैं. गलती से अगर आप उनके झांसे में आ गए तो अकाउंट पर बड़ी चोट लगनी तय है. कुछ लोग अभी भी ऐसे स्कैम्स को लेकर वल्नरेबल हैं. लेकिन कई लोग अब इन स्कैमर्स के साथ ही प्रैंक करने लगे हैं.
खबर शुरू करने से पहले हम ये बात पूरी जिम्मेदारी से लिख रहे हैं कि खुद को खत्म करने की बात मज़ाक या प्रैंक का विषय नहीं है. अगर आपका कोई परिचित खुद को खत्म करने की बात करे तो उन्हें तुरंत मनोचिकित्सकीय सहायता उपलब्ध करवाएं.
ये भी पढ़ेंः WhatsApp का Channels फीचर लॉन्च, जानिए कैसे करेगा कम और किसको होगा फायदा
लड़की ने वॉट्सऐप फ्रॉड को कैसे परेशान किया?
काजल नाम की एक यूजर के पास स्कैमर का मैसेज आया. स्कैमर ने उनसे पूछा कि वो कैसी हैं. इस पर काजल ने जवाब दिया कि वो खुद को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं. इसके बाद स्कैमर ने उनसे कहा कि उन्हें ऐसा मज़ाक नहीं करना चाहिए. इसके बाद स्कैमर उन्हें जॉब ऑफर करने लगा, “मैं बार्टले इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का रिक्रूटर हूं. हमारी कंपनी अमेरिका में बेस्ड है. मैं कंपनी के इंडिया ब्रांच के लिए हायरिंग कर रहा हूं. क्या आप मुझसे कुछ देर बात कर सकती हैं.”
इस पर काजल ने जवाब दिया कि वो खुद को मारने में व्यस्त हैं. इसके बाद भी स्कैमर अपने जॉब का ऑफर पिच करता रहा. वो कहने लगा कि उनकी कंपनी पार्ट टाइम ऑनलाइन जॉब ऑफर करती है, अगर वो इंटरेस्टेड हों तो वो उनको और डटेल्स दे सकता है. बताने लगा कि दिन के दो टास्क करने होंगे, बदले में एक दिन का 2000 से 7000 रुपये वो कमा सकती हैं. स्कैमर के ऑफर को इग्नोर करते हुए काजल उससे यही कह रही थीं कि जब उन्हें जीना ही नहीं है तो फिर वो उन पैसों का क्या करेंगी.
These scams are getting out of hand pic.twitter.com/9r1r5dtG3l
— Kajal (@wtfyaarkajal) June 10, 2023
.
Tags: Business news in hindi, Cyber Crime, Cyber Fraud, Cyber Knowledge, Whatsapp
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:47 IST






