Sports News: सीवान के 8 खिलाड़ियों का वुशू चैंपियनशिप के लिए चयन, बिहार के इस शहर में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

अंकित कुमार सिंह/सीवान: बिहार का सीवान जिला खेल के क्षेत्र में नित नए मुकाम को हासिल कर रहा है. राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन इसका सबूत है. सीवान से लगातार विभिन्न खेलों में लड़के एवं लड़कियों का चयन हो रहा है. यहां के खिलाड़ी भी खेल के विभिन्न विदाओं में शानदार प्रदर्शन कर सभी काध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. इसी कड़ी में एक बार फिर जिले के आठ खिलाड़ियों का वुशू प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है. नालंदा के रागजीर में होने वाले इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सीवान के खिलाड़ी रवाना हो गए हैं. जहां 13वीं बिहार स्टेट वूशु चैंपियनशिप में शिरकत करेंगे. यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय है जो सोमवार से शुरू होने जा रहा है.

सीवान जिले के इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन
13वीं बिहार स्टेट वूशु चैंपियनशिप में सीवान जिले के वूशु मार्शल आर्ट के आठ खिलाड़ियों ने भाग लिया है. लड़कियों में मिशेल जावेद 39 केजी, तश्मिया फिरोज 42 केजी, साक्षी कुमारी 45 केजी में हिस्सा लेकर मुकाबला करेगी. जबकि लड़कों में रवि सिंह 52 केजी, जसप्रीत सिंह 75 केजी, रंजीत कुमार 56 केजी, आदित्य पल 60 केजी, स्वास्तिक भरद्वाज 45 केजी में मुकाबला करेंगे. वहीं इस के साथ टीम कोच मास्टर सोनू कुमार और साथ में टीम मैनेजर शहजाद अहमदभी शामिल हैं.

बिहार से लगभग 300 खिलाड़ी ले रहें हैं हिस्सा
इस चैंपियनशिप में बिहार से लगभग 300 खिलाड़ी भाग ले रहे है. जिसमें सीवान जिले से आठ खिलाड़ी शामिल हैं. चैंपियनशिप में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को बकायदा पूर्व में प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है. वहीं प्रशिक्षण के उपरांत ही खिलाड़ियों का चयन कर वूशु चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए हुआ है. सीवान जिले के 8 खिलाड़ियों का एक सप्ताह तक प्रशिक्षण चला था. इसके उपरांत इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है. बिहार वूशु एसोसिएशन के महासचिव सुमन मिश्रा और नालंदा वूशु संघ के सचिव सहित अन्य लोग भी प्रतियोगिता के दौरान मोजूद रहेंगे. साथ में ही अलग-अलग जिला के महासचिव भी मौजूद रहेंगे. हेड जज सुनील कुमार के देख-रेख में यह चैंपियनशिप होगा. वूशु के नेशनल कोच मास्टर सोनू ने बताया कि इस बार भी बच्चे मेडल जीत कर सीवान जिले का नाम रोशन करेंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 17:41 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया