बुढ़ापे में काम नहीं करना चाहती थीं डिंपल कपाड़िया, बेटी ट्विंकल ने किया मजबूर, बोलीं- ‘पैसे चाहिए तो…’


नई दिल्ली. डिंपल कपाड़िया इन दिनों वेब सीरीज ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ की सफलता एंजॉय कर रही हैं. इस वेब सीरीज में एक्ट्रेस ने अपने शानदार अभिनय से फैंस को काफी इम्प्रेस किया है. स्क्रीन पर अक्सर दमदार किरदार में नजर आने वाली डिंपल कपाड़िया ने हाल ही में खुलासा किया कि असल जिंदगी में वह बहुत लो कॉन्फिडेंस वाली व्यक्ति रही हैं. साथ ही एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद अहम खुलासे भी किए हैं. इस साल की शुरुआत से बैक-टू- बैक फिल्मों और वेब सीरीज में नजर आ रहीं एक्ट्रेस ने बताया कि वह बुढ़ापे में काम नहीं करना चाहती थीं.

अपने लेटेस्ट शो ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’  के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि वह हमेशा से थोड़ी डरी हुई और लो कॉन्फिडेंस वाली व्यक्ति रही हैं जो उनके करियर के लिए काफी लाभदायक साबित हुआ है. डिंपल कपाड़िया का मानना है कि अगर उनकी पर्सनैलिटी ऐसी नहीं होती तो शायद वह अपने करियर में कभी इतना आगे नहीं आ पातीं.

इस बारे में आगे बात करते हुए एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट शो से जुड़ा एक वाकया साझा किया.  उन्होंने बताया कि वह ‘सास, बहू और फ्लैमिंगो’ नहीं करना चाहती थीं. एक्ट्रेस कहती हैं, “ मुझे शो ऑफर हुआ था, लेकिन फिर मुझसे कहा गया कि कोई और ये शो कर रहा है. मन में डर होने के बावजूद में इस शो से जुड़ना चाहती थी. फिर शूटिंग शुरू होने के तीन महीने पहले मुझे ये शो ऑफर हुआ.”

छोड़ना चाहती थीं शो-
शो के बारे में आगे बात करते हुए डिंपल कपाड़िया कहती हैं, “शूटिंग शुरू होने से दो दिन पहले तक मैं शो से निकलने की कोशिश कर रही थी. यहां तक कि मैंने अपने वकील से भी बात कर ली थी और मैं इस शो से पीछा छुड़ाने की हर तरकीब के बारे में सोच- विचार कर रही थी, लेकिन मैं असफल रही और मुझे खुशी है कि मैं असफल रही.”

बेटियों ने किया प्रोत्साहित-
इस बारे में आगे बात करते हुए वह कहती हैं कि एक बार उन्होंने अपनी बेटी डिंपल से कहा था कि वह अब और काम नहीं करना चाहती हैं और उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं रहती है. इस पर उनकी बेटी ट्विंकल ने उनसे दो टूक कहा, “अगर पैसे की जरूरत है तो अपनी वैनिटी घर पर रख कर काम पर जाओ”. एक्ट्रेस का मानना है कि उनकी बेटियां ट्विंकल और रिंकी खन्ना ही इस उम्र में उनके आगे बढ़ने की एक मात्र प्रेरणा हैं.

Tags: Dimple kapadia, Entertainment news., Twinkle khanna

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया