Vastu Tips: झाड़ू के साथ भूलकर भी न करें ये काम, वरना हो जाएंगे कंगाल! काशी के ज्योतिषी से जानें नियम

अभिषेक जायसवाल/ वाराणसी. घर, ऑफिस या दुकान पर साफ सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल होता है. सनातन धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है, इसलिए झाड़ू के इस्तेमाल के बाद उसे रखने को लेकर कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन नियमों का पालन नहीं करने पर आप पर आफत आ सकती है और मां लक्ष्मी आपसे रुष्ट हो सकती हैं.

काशी के विद्वान और ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि झाड़ू को रखने के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं. इसका पालन सभी को करना चाहिए. झाड़ू को कभी भी इस्तेमाल के बाद खड़ा नहीं रखना चाहिए. इससे जीवन में मश्किलें आ सकती हैं.

भूलकर भी पैर से न लगाएं झाड़ू
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज के मुताबिक, झाड़ू को धन और ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी का स्वरूप भी मानते हैं, इसलिए झाड़ू को कभी भी पैर से नहीं छूना चाहिए. ऐसा करने से देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और घर में कंगाली आने लगती है. यदि झाड़ू पैर से लग जाए तो मां लक्ष्मी से क्षमा याचना जरूर करनी चाहिए.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

Surya Dev Gochar : 15 जून को सूर्य देव करेंगे इस राशि में गोचर, इन 4 राशियों के लोग होंगे मालामाल!

इस दिन खरीदें झाड़ू
ज्योतिषाचार्य स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि झाड़ू को खरीदने के लिए भी दिन निर्धारित है. रविवार और मंगलवार को झाड़ू भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं. झाड़ू खरीदने के लिए सबसे शुभ दिन शुक्रवार और बुधवार होता है. इसके अलावा झाड़ू को हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए. जहां आम तौर पर किसी की नजर ना जाए. (नोट-ये खबर धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषशास्त्र पर आधारित है. News 18 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Tags: Religion 18, Varanasi news, Vastu tips

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया