साइक्लोन Biparjoy का भारत से पाकिस्तान तक तांडव, कहां-कहां से गुजरेगा, कितनी होगी रफ्तार, जानें सब कुछ


नई दिल्ली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ बेहद खतरनाक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है और आने वाले दिनों में गुजरात के साथ ही महाराष्ट्र और पड़ोसी देश पाकिस्तान को प्रभावित कर सकता है. आईएमडी अधिकारियों के अनुसार, चक्रवात के बुधवार सुबह तक उत्तर की ओर बढ़ने की संभावना है, फिर उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और सौराष्ट्र और कच्छ को पार करेगा और जखाऊ बंदरगाह के पास मांडवी (गुजरात) और कराची (पाकिस्तान) के बीच पाकिस्तान के तटों को गुरुवार दोपहर तक 125-135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले एक बहुत ही गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में बदल जाएगा.

आईएमडी ने आगे भविष्यवाणी की है कि बुधवार को सौराष्ट्र और कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर, राजकोट, जूनागढ़ और मोरबी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश के साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी. सौराष्ट्र और उत्तर गुजरात क्षेत्र के शेष जिलों में गुरुवार को भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को उत्तरी गुजरात और आसपास के दक्षिण राजस्थान में अधिकांश स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

पाकिस्तान ने सिंध में निचले इलाके से लोगों को निकालना शुरू किया
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के मद्देनजर पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने दक्षिणी सिंध प्रांत में निचले तटीय इलाकों से लोगों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचना शुरू कर दिया है. चक्रवाती तूफान के और मजबूत होने एवं इसके प्रभाव से भारी बारिश तथा तेज हवाएं चलने के आसार हैं. सभी संबद्ध अधिकारियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं. अरब सागर के ऊपर बना यह चक्रवात रविवार को बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया.

फिलहाल चक्रवात कराची से 690 किलोमीटर दक्षिण में
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार ने कहा कि चक्रवाती तूफान सिंध के दक्षिण तथा दक्षिण-पूर्वी हिस्सों को प्रभावित कर सकता है. पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को कहा कि चक्रवाती तंत्र कराची से 690 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. चक्रवाती तूफान के पाकिस्तान में केटी बंदार और इसके आसपास के इलाकों में पहुंचने की संभावना है. केटी बंदार सिंध का सबसे पुराना बंदरगाह है.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Arabian Sea, Cyclone, Cyclone Biparjoy, Gujarat, Mumbai, Pakistan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया