Karauli: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से राहगीर की मौत, ग्रामीणों ने जाम लगाकर किया प्रदर्शन

धमेंद्र शर्मा/  करौली. हिण्डौन के श्रीमहावीरजी थाना अंतर्गत पटोंदा गांव के समीप डेयरी का दूध लेकर जा रही है पिकअप ने राहगीर को टक्कर मार दी. जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई. घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हिंडोन- श्रीमहावीरजी मार्ग पर जाम लगा दिया.

सूचना पर पहुंचे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने समझाइश कर जाम खुलवाया तथा मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार श्रीमहावीरजी थाना अंतर्गत पटोंदा गांव के समीप डेयरी का दूध लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप ने पैदल जा रहे पूरन जाटव को टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि पिकअप पूरन को कई फीट तक घसीट कर ले गई. जिससे उसके शरीर में गंभीर चोट आ गई.सूचना पर एकत्रित हुए ग्रामीणों ने पूरन को अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

घटना से नाराज मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों ने हिंडोन- श्री महावीरजी सड़क मार्ग पर पटोंदा गांव के समीप जाम लगा दिया. सड़क पर जाम लगने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. सूचना पर हिंडोन डीएसपी किशोरी लाल, तहसीलदार एवं श्री महावीरजी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. कई घंटे की समझाइश एवं मामले में उचित कार्यवाही का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

.

FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 14:55 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया