नोएडा: एलिवेटेड रोड पर पिकअप वैन ने बाइक सवार पत्रकारों को रौंदा, दोनों की मौत

नोएडा. नोएडा के सेक्टर 18 /62 एलिवेटेड रोड़ पर रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, हादसे में एक निजी चैनल के दो पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई. पिकअप वैन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी. गंभीर रूप से घायल से घायल दोनों युवकों इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है., वहीं पिकअप चालक मौके से फरार हो गया है. एडीसीपी शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस की टीम फरार चालक और पिकअप मालिक की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं.

थाना सेक्टर 24 क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया. जहाँ पर एक पिकअप वैन और बाइक को टक्कर हो गई. टक्कर लगने के बाद बाइक सवारों को काफी दूर तक घसीटा , जिसके कारण बाइक सवार दो युवकों गंभीर रूप से घायल हो गए. एडिशनल डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि यह हादसा सुबह के समय फिल्म सिटी से सेक्टर 62 की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ है.

फिल्म सिटी के एक मीडिया हाउस में काम करने वाले दो बाइक सवार जर्नलिस्ट शिफ्ट पूरी करने के बाद गाजियाबाद अपने घर जा रहे थे, जब उनकी मोटरसाइकिल इस्कॉन टेंपल के आगे बढ़ी तभी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी और काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई. इसकी वजह से दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद पिकअप वैन का ड्राइवर मौके से फरार हो गया.

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सेक्टर 24 थाने की पुलिस मौके पर पहुंची गई और दोनों घायलों को इलाज के लिए कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पिकअप वैन का ड्राइवर फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है. इस हादसे के कारण एलिवेटेड रोड पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था, लेकिन उसे पुलिस ने खुलवा दिया था.

Tags: Big accident, Noida Crime News, Rain in Delhi NCR

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया