ऑस्ट्रेलिया बना WTC चैंपियन, टीम इंडिया की शर्मनाक हार, लगातार दूसरी बार फाइनल में हारे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया को इंग्लैंड के द ओवल में रन से हार मिली है. पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 469 रन बनाए थे जिसके जवाब में पूरी भारतीय टीम 296 रन पर सिमट गई. 173 रन की बड़ी बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट पर 270 रन बनाकर पारी घोषित की. 234 रन पर दूसरी पारी में भारतीय टीम ढेर हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन के बड़े अंतर से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया.

बल्लेबाजों ने कटाई नाक

भारतीय टीम की बल्लेबाजी इस मुकाबले में बुरी तरह से नाकाम रही. टीम की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दो शतकीय पारी देखने को मिली तो भारत की एक भी बल्लेबाज यह काम नहीं कर पाया. अजिंक्य रहाणे को छोड़ कोई बड़ा नाम काम नहीं कर पाया. पहली पारी में 89 और दूसरी में उन्होंने 46 रन की पारी खेली. पहली पारी में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 13 और 14 रन बना थे दो दूसरी पारी में 43 और 49 रन पाए. चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने भी निराश किया

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी दमदार

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए भारतीय टीम को पहली पारी में शुरुआती सफलता हासिल की लेकिन मिडिल ऑर्डर को नहीं भेद पाए. ट्रेविस हेड ने 163 जबकि स्टीव स्मिथ ने 121 रन की पारी खेलकर पहली पारी में स्कोर 469 रन तक पहुंचाया. एलेक्स कैरी ने भी 48 रन की पारी खेल डाली. दूसरी पारी में भी कैरी ने 66 रन बनाकर स्कोर बड़ा कर दिया. पहली पारी में 173 रन की बड़ी बढ़ते के बाद 8 विकेट पर 270 रन बना ऑस्ट्रेलिया ने 444 रन का लक्ष्य रखा.

Tags: India vs Australia, Rohit sharma, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें