नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और माधुरी दीक्षित बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं. भले ही आजकल माधुरी कम फिल्में करती हो लेकिन उनका दबदबा अभी भी कायम है. वहीं 80 साल के हो चुके बिग भी अभी फिल्मों में काफी एक्टिव हैं. आए दिन बॉक्स ऑफिस पर उनकी फिल्में एक अलग ही इतिहास रचती हैं. लेकिन कभी आपने गौर किया है कि आपके ये दोनों चेहेते सुपरस्टार अमिताभ और माधुरी की कभी कोई फिल्म नहीं आई. जबकि उनके फैंस चाहते थे कि ऐसा हो, सिल्वर स्क्रीन पर दोनों सितारे रोमांस और कॉमेडी करें. हालांकि ऐसा कभी नहीं हो सका. हालांकि फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के ‘ मेरे प्यार का रस जरा चखना, ओए मखना’ गाने में अमिताभ-माधुरी एक साथ ठुमके लगाते नजर आए थे. इसके बाद ये जोड़ी फिर कभी नहीं देखी गई.
आपको बता दें कि 90 के दशक में माधुरी काफी मशहूर एक्ट्रेस थीं. उन दिनों उनकी जोड़ी एक्टर अनिल कपूर संग खूब पसंद की जा रही थी. दोनों ने एक साथ ‘बेटा’, ‘तेजाब’, ‘हिफाजत’, ‘परिंदा’ जैसी कुछ बेहतरीन फिल्में कर एक सुपरहिट जोड़ी में शामिल हो चुके थे. वहीं इन ही फिल्मों की बदौलत माधुरी स्टार बन गई थी.
अनिल कपूर के साथ दे रही हिट फिल्में
कहा जाता है कि जब माधुरी और अनिल कपूर का करियर बुलंदी पर था तब दोनों एक दूसरे के काफी क्लोज भी आ गए थे. फिल्मों के साथ ही साथ दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में थे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल माधुरी को लेकर काफी पजेसिव भी हो चुके थे ऐसे में वह नहीं चाहते थे माधुरी किसी और स्टार संग काम करें. खास कर वह अमिताभ संग फिल्में करें. माधुरी ने अनिल कपूर की बात भी मान ली थी, लेकिन फिर जब अचानक से अनिल कपूर की फिल्में फ्लॉफ होने लगी तो माधुरी अनिल से दूरी बनाने लगीं और अब अमिताभ संग फिल्में करने की मौके की तलाश में थी. माधुरी को यह मौका मिला भी. वो पहला मौका 1988 में डायरेक्टर टीनू आनंद ने दिया था. हालांकि बात बनते-बनते आखिरी वक्त पर बिगड़ गई.

Photo Credit – imdb
टीनू आनंद की फिल्म में बनने वाली थी जोड़ी
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, वो टीनू आनंद ही थे जिन्होंने अपनी भारी बजट वाली फिल्म शिनाख्त के जरिए माधुरी और अमिताभ की जोड़ी को पहली बार सिल्वर स्क्रीन पर लाने कोशिश की थी, लेकिन माधुरी की एक अकड़ से ये फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. बताया जाता है कि टीनू आनंद ने अपनी एक फिल्म के लिए अमिताभ संग माधुरी को ऑफर किया तो दोनों खुशी-खुशी फिल्म करने के लिए राजी हो गए. फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई और लगभग 5 दिन की शूटिंग करने के बाद माधुरी को लगा कि फिल्म में उनकी भूमिका अमिताभ की अपेक्षा कमजोर है तो वह नखरे दिखाने लगीं. जबकि टीनू आनंद ने उन्हें बताया था कि अमिताभ की फिल्म में एक्ट्रेस की क्या भूमिका होती है इसके बावजूद भी वह डायरेक्टर से स्क्रिप्ट में बदलाव करने की दवाब बनाने लगीं.
Photo Credit – imdb
अमिताभ ने पैसे देकर बंद करा दी फिल्म
कहा जाता है कि जब इस बारे में अमिताभ को पता चली तो उन्होंने फिल्म को बंद करने की बात कह डाली. हालांकि टीनू आनंद इस फिल्म के लिए काफी पैसा खर्च चुके थे और वह ऐसा करने से पीछे हट रहे थे. ऐसे में अमिताभ ने टीनू की फिल्म ही खरीद डाली और इस फिल्म को हमेशा-हमेशा के लिए बंद कर करवा दिया. यह पहला और आखिरी पल था जब अमिताभ ने माधुरी संग कभी काम नहीं करने की ठान ली और यही कारण रहा है कि दोनों की कभी एक भी फिल्म नहीं आई.
.
Tags: Amitabh Bachachan, Amitabh bachchan, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Madhurima Tuli
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 16:55 IST






