बिहार के मोतिहारी में खुल रहा MBA चायवाला का आउटलेट, 12 जून को पहुंचकर युवाओं को करेंगे मोटिवेट


नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. पढ़ाई करने के बाद जॉब अथवा आईएएस, आईपीएस बनने के सामाजिक सोच व इको सिस्टम से इतर चाय का बिजनेस करके लोगों को एक अलग राह दिखाने वाले MBA चायवाला प्रफुल्ल बिल्लोरी 12 जून को मोतिहारी में होंगे. मोतिहारी में एमबीए चायवाला अपने एक फ्रेंचाइजी स्टोर की ओपनिंग के सिलसिले में आ रहे हैं. इस दौरान वे स्टेज परफॉर्मेंस करके युवाओं को नए तरीके से कनेक्ट करेंगे.

इंदौर के रहने वाले हैं प्रफुल्ल बिल्लोरी
बताया जाता है कि प्रफुल्ल बिल्लोरी अहमदाबाद से एमबीए करना चाहते थे. इसके लिए उन्होंने तीन बार कैट का एग्जाम दिया, लेकिन असफल रहे. फिर वे महज 35 प्रति घंटा के हिसाब से मैकडोनाल्ड में जॉब करने लगे. फिर उन्होंने कुछ अपना बिजनेस करने की सोची और जॉब के बाद चाय का ठेला लगाने लगे. शुरू-शुरू में उनका चाय तो नहीं बिका, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. लोगों के बीच जाकर खुद से चाय बेची. शुरू में अपने चाय स्टॉल का नाम उन्होंने मिस्टर बिल्लोरी रखा, जो बाद में मिस्टर बिल्लोरी अहमदाबाद चायवाला के नाम से मशहूर हो गया.

पूरे भारत में 50 से ज्यादा आउटलेट्स
एमबीए चायवाला ने पूरे भारत में खुद को एक बड़े ब्रांड के रूप में स्थापित किया है. इतना ही नहीं, देश में 50 से ज्यादा शहरों में अपनी फ्रेंचाइजी दे रखी है. कंपनी का रिटर्न करोड़ों में है. एमबीए चायवाला के इस आउटलेट्स पर फिलहाल 10 तरह की चाय मिलती है. मौसम के अनुसार चाय की वैरायटी भी अलग-अलग है. वैरायटी के अनुसार रेट भी 20 से लेकर 99 रुपए तक है.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More