
School Closed: झारखंड के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही तेज गर्मी एवं लू के चलते बारहवीं कक्षा तक के सभी विद्यालयों को बुधवार तक बंद रखने के आदेश दिये गये हैं. राज्य के विद्यालयी शिक्षा एवं साक्षरता सचिव के रवि कुमार ने आज शाम जारी निर्देश में सभी तरह के सहायता प्राप्त एवं गैर सहायता प्राप्त विद्यालयों को 12 जून से 14 जून तक बंद रखने के आदेश दिये हैं.
इस बीच राज्य के मौसम विभाग ने बताया है कि पूरे राज्य में कम से कम अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है. रांची स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि फिलहाल राज्य में कम से कम 15 जून तक गर्मी से राहत के कोई संकेत नहीं हैं. उन्होंने बताया कि खासकर राज्य के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश होने की संभावना है लेकिन उससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी.
एमपी और यूपी में स्कूल बंद
झारखंड के अलावा एमपी और यूपी में भी स्कूल भी बंद रहेंगे. भीषण गर्मी के कारण बच्चों को राहत देने के लिए यहां पर गर्मियों की छुट्टियों को बढ़ा दिया गया है. यूपी में जहां 15 जून से बढ़ाकर 24 जून तक की छुट्टी घोषित की गई है. वहीं एमपी के भोपाल और इंदौर में 15 जून से बढ़ाकर 19 जून तक स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया गया है.
ये भी पढ़ें-
Board Result: ‘पैलेट गन’ से गई थी देखने की शक्ति, 12वीं की परीक्षा में लहराया परचम, IAS बनने का है सपना
Success Story: खेत में काम करने वाली लड़की ने किया टॉप, पढ़िए कैसे मिली सफलता, गांव में जश्न का माहौल






