VIDEO: रितेश पांडे को मिला प्यार में धोखा, कोई दूसरा निकला गर्लफ्रेंड का आशिक! बोले, ‘गद्दारी करबे’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


#Video | गद्दारी करबे? | #Ritesh Pandey | Gaddari karbe? | #Anupma Yadav | #Shweta Mahara: अपने खूबसूरत और धमाकेदार गानों से भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के दिलों में बसने वाले सिंगर – एक्टर रितेश पांडेय का नया गाना ‘गद्दारी करबे’ रिलीज हो गया है. यह गाना इतना रोमांचक है कि रिलीज के साथ ही वायरल भी होने लगा है और यूट्यूब पर टॉप म्यूजिक में ट्रेंड भी कर रहा है. अब तक इस गाने को 20 लाख यानी 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस गाने के म्यूजिक वीडियो में रितेश पांडेय के साथ श्वेता म्हारा नजर आ रही हैं, जिनके साथ रितेश की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है. गाना बेहद मस्त अंदाज वाला है, जिसे रितेश पांडेय ने भोजपुरी की म्यूजिक सेंसेशन अनुपमा यादव के साथ मिलकर गाया है.

बात कर गाना ‘गद्दारी करबे’ के थीम की तो यह प्रेम करने वाले कपल के ऊपर बनाया गया, जिसमें गाने के बोल से पता चलता है कि एक प्रेमी अपनी प्रेमिका के मोबाइल को रिचार्ज करता है, लेकिन उसकी प्रेमिका किसी और से बात करती है. यह बात उसके प्रेमी को पता चल जाता है और व नाराज होकर प्रेमिका से कहता है कि गद्दारी करबे का. कुल मिलाकर देखा जाए तो यह गाना नोक झोंक के साथ बेहद मजेदार है, जो भोजपुरी दर्द के युवाओं को पसंद आ रहा है.
” isDesktop=”true” id=”6485499″ >

गाना ‘गद्दारी करबे’ को लेकर सारेगामा हम भोजपुरी के बिजनेस हेड बद्रीनाथ झा ने कहा कि रितेश पांडेय और सारेगामा हम भोजपुरी का साथ पुराना है, लेकिन उनके साथ हम एक से बढ़कर एक नए गाने अपने श्रोताओं के लिए लेकर आते हैं. उसी में से एक धमाकेदार गाना भी है, जो अभी रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हुआ है. उम्मीद है कि इस गाने को भी जल्द से जल्द मिलियन से अधिक दर्शक देख लेंगे. उन्होंने कहा कि सारेगामा भोजपुरी अपनी क्वालिटी और मेकिंग से कोई समझौता नहीं करती. इस वजह से सारेगामा हम भोजपुरी के गाने भोजपुरी भाषा का मान तो बढ़ा ही रही है, साथ ही दर्शकों के दिलों पर राज भी करती है.

आपको बता दें कि ‘गद्दारी करबे’ को रितेश पांडेय और अनुपमा यादव ने गाया है. इसके गीत लिखे हैं छोटू यादव ने जबकि म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है जबकि कंपोजर रितेश सिंह रुद्रा हैं और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है. डीओपी महेश वेंकट है और प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है. इससे पहले रितेश का पिछले वीक ही ‘ताड़ी से साड़ी महकवला’ रिलीज हुआ था लेकिन वो सुपर फ्लॉप हआ, जिसे अब तक सिर्फ 4 हजार ही व्यूज मिले हैं. जबकि नया गद्दारी सॉन्ग को 24 घंटे के भीतर ही 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Tags: Bhojpuri, Ritesh pandey

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें