7 स्टार अचानक लाइमलाइट से हुए दूर, OTT ने दिया दूसरा चांस, इन वेब सीरीज से मचा रहे धमाल

7 Bollywood Actors Comeback Through OTT : आज हम बॉलीवुड और टीवी जगत की उन 7 मशहूर हस्तियों के बारे में बताएंगे, जो अपने शानदार अभिनय, खूबसूरती और फिल्मों की बदौलत दर्शकों की आंखों का तारा बन गए थे, लेकिन काफी टैलेंटेड होने के बावजूद उन पर वक्त की ऐसी मार पड़ी की, वे अचानक लाइमलाइट से दूर हो गए. उन्हें बॉलीवुड में काम मिलना बंद हो गया, लेकिन OTT ने उनके करियर में नई जान फूंक दीं. वे एक बार फिर सुर्खियों में हैं.

01

नई दिल्ली: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) ने वेब सीरीज ‘आर्या’ से बताया कि उनमें अभी काफी एक्टिंग बाकी है, सिर्फ उन्हें सही रोल और सही प्लेटफॉर्म नहीं मिल रहा था जो ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने से पूरा हो गया. आइए, उन सेलेब्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें OTT से नई पहचान और लोकप्रियता मिली है.

02

रामानंद सागर की ‘रामायण’ में राम बने अरुण गोविल किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उन्होंने वेब सीरीज ‘जुबली’ (Jubilee) से एक्टिंग की दुनिया में नई शुरुआत की है. (फोटो साभार: Instagram@siyaramkijai)

03

फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ में सर्केट के रोल से विख्यात हुए अरशद वारसी अब ओटीटी पर अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं. ‘असुर’ (Asur) के दूसरे सीजन में उनके काम की तारीफ हो रही है. (फोटो साभार: Instagram@arshad_warsi)

04

साल 2008 में आई फिल्म ‘लव स्टोरी 2050’ से डेब्यू करने वाले हरमन बावेजा काफी वक्त से लोगों की नजरों से दूर थे. उन्होंने अब हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कूप’ से ओटीटी पर कदम रखा है. उन्होंने सीरीज में पुलिस अधिकारी हर्षवर्धन श्रॉफ का रोल निभाया है.

05

अगर आप फिल्म ‘पांच’ (Paanch) और ‘अगली’ (Ugly) देखी है, तो शायद आपको एक्ट्रेस तेजस्विनी याद हों, लेकिन अगर आप उन्हें नहीं जानते तो उनकी वेब सीरीज ‘स्कूप’ (Scoop) देख लीजिए, जिसमें उन्होंने छाया उर्फ रंभा मां का रोल निभाया है. दर्शकों ने उन्हें इस रोल में काफी पसंद किया है. (फोटो साभार: Instagram@tejukolhapure)

06

रवीना टंडन ने वेब सीरीज ‘अरण्यक’ से ओटीटी डेब्यू किया था. उन्होंने नेटफ्लिक्स शो में एक छोटे से कस्बे की कॉप का रोल निभाया है जिसे एक मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने की जिम्मेदारी मिली है.

07

फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ में पंजाबन औरत का रोल निभाने के बाद जूही चावला ने अब वेब सीरीज ‘हश हश’ से प्रभावित किया है. यह शो प्राइम वीडियो पर मौजूद है.(फोटो साभारः Instagram @iamjuhichawla)

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More