
रितेश कुमार/समस्तीपुर. कृषि को अगर सही तरीके से किया जाए तो यह आपको मोटा मुनाफा दे सकती है. उसको सच साबित किया है समस्तीपुर के एक किसान ने. लीची की बागवानी से वह सालाना मोटा मुनाफा कमा रहे हैं. जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बरहेता गांव के किसान विजय कुमार देव लीची की फसल कर चलाना 5 लाख महीना कमा रहे हैं.
विजय कुमार ने बताया कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब नहीं लग पाई, तो अपनी खाली 5 बीघे जमीन में लीची की बागवानी शुरू की. जिससे सलाना 5 लाख रुपए महीना कमा रहे हैं. बताया जाता है कि विजय कुमार देव पिछले 25 वर्षों से लीची की बागवानी कर रहे हैं.
लागत कम और मुनाफा ज्यादा कमा रहे हैं
बताया जाता है की कोरोना के दौरान लीची की फसल से आमदनी अच्छा नहीं हो पाई थी. परंतु कोरोना का सिलसिला खत्म होते ही पहले की तरह लीची में विजय कुमार को मालामाल बना दिया. स्थानीय लोगों का बताना है कि सबसे अधिक लीची की बागान विजय का है जो दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, सीतामढी सहित नेपाल से व्यापारी आते हैं और इनके यहां से लिखी खरीद कर ले जाते हैं. विजय कुमार ने खेती के मुकाबले में सबसे अधिक लीची का फसल करते हैं, जिसे लागत कम और मुनाफा ज्यादा कमा रहे हैं.
कृषि विवि से प्रशिक्षण प्राप्त शुरू की बागवानी
विजय कुमार देव का बताना है कि हम तीन भाई हैं. एक भाई सीबीआई में दिल्ली में सेवा देते हैं, जबकि दूसरा भी दिल्ली में ही व्यापार करता है. परंतु हमने जब पढ़ई पूरी की तो हमें ना तो जॉब मिली. परंतु हमने पढाई पूरी करने के बाद पूर्वजों के धरोहर जमीन पर हमने खेती करनी शुरु कर दी. परंतु उसे हमें फायद नहीं हो पा रहा था. इसके बाद हमने पूछा कृषि विवि से प्रशिक्षण प्राप्त किए और फीर हमने लीची का फसल अपने 5 बीघे जमीन में लगा कर अब सलाना 5 लाख रुपये महीना कमा रहे हैं.
.
Tags: Agriculture, Bihar News, Local18, Samastipur news
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 18:18 IST






