
Bihar STET 2022 Result: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, BSEB ने कॉमर्स के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है. जिसके बाद परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट secondary.biharboardonline.com., biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं.
ध्यान दें कि उम्मीदवारों को रिजल्ट चेक करने के लिए उनके लॉग इन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा. बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड, BSEB ने इस संबंध में ट्वीट कर लिखा कि, ‘बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा वाणिज्य संकाय के लिए माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का परीक्षाफल जारी किया गया है. इस परीक्षा में सम्मिलित परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल समिति की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com., biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर अपने यूज़र ID व पासवर्ड का उपयोग करते हुए प्राप्त कर सकते हैं.’
.
FIRST PUBLISHED : June 11, 2023, 18:12 IST






