IND vs AUS, WTC Final, Day 4: कोहली-रहाणे के हवाले हुई टीम इंडिया, जीत के लिए करनी है अभी कड़ी मशक्कत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त.
विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे से जुड़ी भारतीय टीम को उम्मीद.

नई दिल्ली. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-2023 के फाइनल के चौथे दिन का खेल समाप्त हो गया है. टीम इंडिया ने चौथे दिन की समाप्ति के बाद तीन विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए हैं. ब्लू टीम को अगर यह मुकाबला जीतना है तो आखिरी दिन 280 और बनाने होंगे. टीम के लिए अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली 60 गेंद में सात चौके की मदद से 44 और अजिंक्य रहाणे 59 गेंद में तीन चौके की मदद से 20 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत के लिए दूसरी पारी में आउट होने वाले खिलाड़ी कैप्टन रोहित शर्मा (43), शुभमन गिल (18) और चेतेश्वर पुजारा (27) हैं.

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 रन पर की घोषित:

इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आज अपनी दूसरी पारी 270/8 रन पर घोषित कर दी. टीम के लिए दूसरी पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी ने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 66 रन की नाबाद सर्वाधिक अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा निचले क्रम में मिचेल स्टार्क ने 57 गेंद में 41 और मध्यक्रम में मार्नस लाबुशेन ने 126 गेंद में 41 रन का योगदान दिया.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने स्मिथ की ली फिरकी, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज भी रहा शांत, स्टीव ने भी मानी गलती

दूसरी पारी में जडेजा ने चटकाए 3 विकेट:

भारत के लिए दूसरी पारी में सबसे सफल गेंदबाज रवींद्र जडेजा रहे. उन्होंने टीम के लिए 23 ओवरों की गेंदबाजी करते हुए 58 रन खर्च कर सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा मोहम्मद शमी एवं उमेश यादव को क्रमशः दो-दो और मोहम्मद सिराज को एक विकेट हासिल हुआ.

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 469 और भारत 296 रन बनाने में रही कामयाब:

द ओवल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 469 रन बनाने में कामयाब रही थी. टीम के लिए ट्रैविस हेड 174 गेंद में 163 और स्टीव स्मिथ 268 गेंद में 121 रन की शतकीय पारी खेलने में कामयाब रहे थे.

वहीं भारतीय टीम जवाब में पहली पारी में 296 रन बनाने में कामयाब रही. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए रहाणे ने सर्वाधिक 89 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. इसके अलावा आठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए शार्दुल ठाकुर ने 51 रन का योगदान दिया.

Tags: Ajinkya Rahane, India vs Australia, Virat Kohli, WTC Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें