
समस्तीपुर. बिहार में चोरों ने पुलिस को खुलेआम चैलेंज किया है. मामला पटोरी अनुमंडल इलाके से जुड़ा है जिसे सुनने के बाद आप चौक जायेंगे. हलई ओपी से जुड़ी इस घटना में पुलिस अभिरक्षा में जब्त किया गया ट्रक गायब हो गया जिसके बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस के द्वारा शराब मामले में इस ट्रक को जब्त किया गया था लेकिन जिस जगह पर इसे जब्त करके रखा गया था वह थाना से महज कुछ ही दूरी पर था.
समस्तीपुर उत्पाद विभाग और हलई ओपी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में बीते वर्ष नवंबर महीने में गायब हुए ट्रक को शराब के साथ रहीयार गांव से जब्त किया गया था लेकिन रहस्यमई ढंग से ट्रक के गायब होने के बाद पूरे महकमे में खलबली मची हुई है. बताते चलें कि बीते वर्ष 20 नवंबर को पुलिस के द्वारा ट्रक को शराब के साथ पकड़ा गया था उस ट्रक का नंबर UP44AT-8751 था. इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस को 6 जून को हुई.
जिसके बाद थाना के द्वारा इसकी खोजबीन की गई. जब कुछ पता नहीं चला तो इसकी सूचना मुख्यालय को दी गई. मामला सामने आने के बाद इस पूरे मामले पर पटोरी डीएसपी रविशंकर प्रसाद ने बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.
.
Tags: Bihar News, Crime News, Samastipur news
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:16 IST








