OMG! आराम कर रहे युवक पर गिरी भारी भरकम चटटान, 7 घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल निकला बाहर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हर्षिल सक्सेना/बारां. जाकों रखे साईंयां मार सके ना कोई. इस वाक्य को सार्थक करने वाली ही एक घटना बारां जिले के उल्थी गांव में हुई. यहां पार्वती नदी के समीप चट्टान के नीचे आराम कर रहे एक मजदूर पर भारी भरकम चट्टान गिर गई. घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर कई अधिकारी समेत पुलिस मौके पर पहुंची. चट्टान के नीचे दबे युवक को पुलिस व ग्रामीणों ने करीब 6 से 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाद सकुशल बाहर निकाला गया. पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है.

नदी के पास कर रहा था आराम
सदर थाना सीआई रामनिवास ने बताया कि कोटड़ी सुंडा निवासी 40 वर्षीय बाबूलाल सहरिया मजदूरी का कार्य करता है. जो कुछ देर के लिए काम छोड़ कर पार्वती नदी के समीप चट्टान के नीचे आराम करने के लिए लेटा हुआ था. तभी अचानक भारी भरकम चट्टान गिर गई. जिसके नीचे युवक दब गया. चीख पुकार मचने पर आसपास नदी के किनारे मौजूद लोग मदद के लिए दौड़े पड़े. जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी.

6-7 घंटे चट्टान के नीचे दबा रहा युवक
सूचना मिलने पर तहसीलदार अब्दुल हफीज और सदर थाना सीआई रामनिवास भी जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे. जहां युवक करीब 6 से 7 घंटे तक चट्टान के नीचे दबा रहा. गनीमत यह रही कि यह चट्टान उसके सिर पर नहीं गिरी. युवक के पैर चट्टान में दबे रहने से युवक जूझता रहा. जानकारी मिलने पर एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, एसडीएम दिवांशू शर्मा भी मौके पर मौजूद रहे. पुलीस व ग्रामीणों ने करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला.

चट्टान के नीचे दबने पर भी जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ी
आमतौर पर देखा जाता है कि कोई छोटी से लेकर बड़ी दुर्घटना में कोई अपनी जिंदगी को खो बैठता है. लेकिन बारां जिले के उल्थी गांव में आराम कर रहे मजदूर के ऊपर हजारों टन की चट्टान जा गिरी जिसमें मजदूर दब गया. जिसे 6 से 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. मगर ऐसे हादसों में इंसान के टुकड़े टुकड़े हो जाते हैं. वही इसी हादसे में बाबूलाल सहरिया ने जीवन और मौत की लड़ाई में मौत को हरा दिया. वही बाबूलाल के पैर में चोट आई है जिसका उपचार जारी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 22:28 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें