
सुनील रजक/शिवपुरी : किराना दुकान का मालिक अपने पिता का इलाज कराने उन्हें इंदौर लेकर गया था. इधर आधी रात को अचानक उसकी दुकान धू-धू कर जल उठी. राह चलते लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन जब तक आग बुझाई जाती, तब तक दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया.
शिवपुरी के बदरवास में एक किराने की दुकान में रात 1.00 बजे अचानक आग भड़क गई धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया.आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. दुकान मालिक शहर से बाहर अपने पिता का इलाज करवाने गया हुआ है.
शादी समारोह में दावत खाने अचानक पहुंच गया मगरमच्छ, जानें फिर क्या हुआ
अग्निशमन विभाग ने आग पर पाया काबू
जानकारी के अनुसार बदरवास कस्बे में हनुमान मंदिर के सामने गुरुवार रात करीब एक बजे कुछ लोगों को दुकान से आग की लपटें उठती दिखाई दी. तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिसको दी गई.फायर ब्रिगेड और टैंकर की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक दुकान का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
पिता का इलाज कराने इंदौर गया था दुकान संचालक
किराना दुकान के संचालक विष्णु गर्ग ने बताया कि मैं अपने पिता के इलाज कराने एक दिन पहले ही इंदौर आया हुआ हूं. इसी के चलते गुरुवार को दुकान बंद थी. आगजनी की इस घटना से मुझे करीब 3-4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है.
.
Tags: Local18, Mp news, Shivpuri News
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 20:49 IST








