Amethi News: आखिर क्यों परेशान हैं अमेठी के अधिवक्ता और वादकारी, वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 आदित्य कृष्ण/अमेठी. अमेठी जनपद को बने भले ही कई वर्ष हो चुके हैं. लेकिन जनपद में आज तक लोगों को दीवानी न्यायालय की सुविधा नहीं मिली. दीवानी न्यायालय की सुविधा ना होने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियोको काफी समस्या का सामना करना पड़ता है. कई बार की शिकायत के बावजूद भी अभी तक दीवानी न्यायालय का संचालन जनपद में नहीं हो सका अब ऐसे में वादकारीपरेशान है.

अमेठी जनपद में 3 जुलाई 2010 को जिले को औपचारिक जिला बनाने की मान्यता मिली. 3 जुलाई 2010 के बाद जिले के लोगों को यह उम्मीद थी कि अब उन्हें जनपद बनने के बाद कई सुविधाएं मिलेंगी. लेकिन जनपद में सबसे मूलभूत और आवश्यक मानी जाने वाली दीवानी न्यायालय की सुविधा आज तक जनपद वासियों को नहीं मिल पाई. गौरीगंज के विशुनदास गांव में दीवानी न्यायालय के लिए जमीन भी चिन्हित की गई और बाउंड्री वाल भी बनकर तैयार है इसके साथ ही यहां पर न्यायालय की तरफ से जिला जज की नियुक्ति और कर्मचारियों की नियुक्ति भी हुई है. बाउंड्री वाल और दीवानी न्यायालय की जगह कटीली झाड़ियों में तब्दील हो गई है. आए दिन बड़ी संख्या में वादकारियो को अपने मुकदमों की सुनवाई करने के लिए सुल्तानपुर और रायबरेली जाना पड़ता है.

दीवानी न्यायालय की शुरूआत नहीं हो सकी

बार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उमा शंकर पांडे का कहना है कि दीवानी और फौजदारी न्यायालय ना होने के कारण जिला अधूरा है. दीवानी न्यायालय के लिए जमीन का अधिग्रहण हो गया बाउंड्री वाल बन गया लेकिन दीवानी न्यायालय की शुरूआत नहीं हो सकी. कई बार इसके लिए धरना प्रदर्शन किया गया लेकिन उसके बाद भी कोई संतोषजनक आश्वासन नहीं मिला है. अमेठी जिले के लोगों को रायबरेली और सुल्तानपुर जाकर अपने मुकदमों की लड़ाई लड़नी पड़ती है. सरकार और संबंधित अधिकारियों से मांग की दीवानी न्यायालय का संचालन जल्द कराया जाएगा.

जनपद में जिला जज की भी नियुक्ति है

वरिष्ठ अधिवक्ता उमाशंकर मिश्र का कहना है कि दीवानी न्यायालय बनवाने के लिए कई बार संघर्ष किया गया धरना प्रदर्शन किया गया ज्ञापन दिया गया. कई बार सांसद विधायक मुख्यमंत्री और बड़े जनप्रतिनिधियों को इस बात से अवगत कराया गया कि दीवानी न्यायालय की समस्या है. लेकिन उसके बाद भी दीवानी न्यायालय का काम अब तक पूरा नहीं हुआ. जनपद में जिला जज की भी नियुक्ति है उनके कर्मचारियों की नियुक्ति है. लेकिन उसके बाद भी दीवानी न्यायालय का संचालन नहीं हो रहा है.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें