एम्‍स दिल्‍ली में ये सुविधा भी हुई ऑनलाइन, डिस्‍प्‍ले बोर्ड पर मिलेगी पूरी जानकारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्‍ली में फैकल्‍टी, एम्‍स स्‍टाफ और कर्मचारियों को दी जाने वाली आवास की सुविधाओं को लेकर बड़ा फैसला किया गया है. एम्‍स में फैकल्‍टी सहित अधिकारियों और स्‍टाफ को अभी तक ऑफलाइन आवास आवंटित किए जा रहे हैं लेकिन अब एम्‍स निदेशक की ओर से जारी निर्देशों के बाद इस प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का फैसला किया गया है.

एम्‍स निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास की ओर से जारी मेमोरेंडम में कहा गया है कि ऑफलाइन आवास आवंटन में कई प्रकार की गड़बड़ी देखी जा रही हैं और इसकी कई बार एम्‍स प्रबंधन तक शिकायतें भी पहुंची हैं. ऐसे में आवास के आवंटन में पारदर्शिता के लिए यह फैसला लिया गया है कि अब से जो भी आवास आवंटन की रिक्‍वेस्‍ट आएंगी वे सभी ऑनलाइन भेजी जाएं. इन आवास निवेदनों की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही की जाए और एम्‍स में उपलब्‍ध आवासों के आवंटन से संबंधित जानकारियां और लिस्‍ट भी रियल टाइम बेसिस पर ऑनलाइन प्रदर्शित की जाएं.

इसके साथ ही निदेशक की ओर से कहा गया है कि ऑनलाइन आवास आवंटन की प्रक्रिया और अकॉमोडेशन वेटिंग लिस्‍ट 30 जून तक डिस्‍प्‍ले बोर्ड पर देना शुरू कर दी जाएगी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें