इंदौर में उत्तर भारत के कलाकारों ने लगाई शोपीस एग्जीबिशन, मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मेघा उपाध्याय/इंदौर: शहर में आए दिन देशभर के अलग-अलग शहरों से कलाकार अपनी कलाकृति और हस्तशिल्प कलाओं की प्रदर्शनी लगाते हैं. जिसका इंदौर के लोगों द्वारा उसका दिल से स्वागत भी किया जाता है. इन दिनों पिपलियाहाना, वैष्णव धाम के सामने एक एग्जीबिशन का आयोजन किया गया है.

यहां उत्तर भारत से आये कलाकारों ने स्टॉल लगाए हैं, जिसमें सेरेमिक मैटेरियल के शोपीस और घर की क्रोकरी शामिल हैं. एग्जीबिशन में मौजूद एक स्टॉल के विक्रेता ने बताया कि सभी सामान सेरेमिक नाम के मटेरियल से बने हैं जो बहुत ही विंटेज लुक देते हैं. इन दिनों घर में इंडो वेस्टर्न थीम का डेकोरेशन खूब पसंद किया जा रहा है और उसी को ध्यान में रखते हुए इन शो पीस पर पेंटिंग की जाती है.

देश से बाहर भी करते हैं एक्सपोर्ट
इनका बनाया हुआ सामान ऑनलाइन भी बेचा जाता है, जो एंटीक सिरेमिक के नाम से अमेजन और अन्य शॉपिंग प्लेटफार्म पर उपलब्ध है. लेकिन उनकी कीमत थोड़ी अधिक होती है. वहीं एग्जीबिशन में उससे आधी कीमत पर ही उपलब्ध हैं. यूनिक होने के कारण विदेशी भी ऑर्डर करके डेकोरेट सामान मंगाते हैं.

हाथों से की जाती है पेंटिंग, हर पेंटिंग एक-दूसरे से जुदा
शो पीस और अन्य आर्ट इफेक्ट की सुंदरता को बनाए रखने के लिए कलाकारों द्वारा हाथ से ही पेंटिंग की जाती है और अलग-अलग रंग दर्शाए जाते हैं. साथ ही उनकी डिजाइन की एक दूसरे से अलग होता है.

इंदौर से मिल रहा अच्छा रिस्पांस
विक्रेताओं ने बताया कि इंदौर में उन्हें उनकी कलाओं के लिए अच्छा रिस्पांस मिल रहा है और लोग खरीदारी करते हैं, जिससे उन्हें काफी मुनाफा मिलने के साथ-साथ पहचान भी मिलती है. इसलिए उन्होंने इंदौर में दोबारा एग्जिबिशन लगाने की बात कही.

.

FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें