सच्चिदानंद/पटना. अगर आप ट्रेन के जरिए दक्षिण भारत की सैर करना चाहते हैं तो रेलवे आपकी इस इच्छा को पूरा करेगा. भारत गौरव स्पेशल ट्रेन 10 रात और 11 दिनों के पैकेज में दक्षिण भारत के अलग-अलग दर्शनीय स्थलों की सैर पर ले जाएगी. भारत गौरव स्पेशल ट्रेन बेतिया से खुलकर अलग-अलग स्टेशनों पर रुकते हुए पटना पहुंचेगी और फिर आगे के लिए रवाना होगी.
दक्षिण भारत की इस यात्रा में तिरुपति, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी सहित अलग-अलग तीर्थ स्थलों की सैर करवाई जाएगी. इस दौरान खाना से लेकर सारी सुविधा आईआरसीटीसी की तरफ से यात्रियों को उपलब्ध कराई जाएगी. आईआरसीटीसी के संयुक्त महाप्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि बेतिया से इस ट्रेन की शुरुआत 22 जुलाई को सुबह 06:30 बजे होगी और 17:00 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. यहां 10 मिनट रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना होगी.
बिहार के इतने स्टेशनों पर रुकेगी यह ट्रेन
दरअसल, आईआरसीटीसी के क्षेत्रीय कार्यालय पटना से पहली बार ‘देखो अपना देश’ के तहत “भारत गौरव” ट्रेन की शुरुआत होने जा रही है. भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत भारतीय रेलवे, रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगभग 33% रियायत प्रदान कर रहा है. यह पर्यटक ट्रेन 22 जुलाई को बेतिया से खुलेगी और सगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, सीतामढ़ी, दरभंगा समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, जामताड़ा, चितरंजन, आसनसोल, आद्रा एवं हिजली स्टेशन पर तीर्थ यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए रुकेगी. यह ट्रेन 1 अगस्त को लौटेगी.
आपके शहर से (पटना)

Munger News: शक्तिपीठ मां चंडिका स्थान का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन विभाग दी स्वीकृति

OMG! 8000 मीटर से लगा दी छलांग, घोड़े और कुतों ने भी किये दिखाए करतब ,देखें इंडियन आर्मी के कारनामे

प्रेग्ननेंट हुई तो प्रेमी ने धोखा दिया, घरवालों ने भी मुंह फेरा लेकिन नहीं मानी हार, बिन ब्याही मां 9वीं की छात्रा, जानें पूरा किस्सा

आम और जमीन में ओल की खेती से मालामाल हो रहा यह किसान, आप भी अपनाएं यह तकनीक

मधुबनी में महंथ की हत्या, बेखौफ अपराधियों ने गोली मारकर ले ली जान

BAU में होगा 10वीं आम विविधता प्रदर्शनी का आयोजन, जानें डेट और किन उत्पादन को किया जाएगा शामिल

Bihar Police Constable Recruitment: बिहार पुलिस में 21,391 कॉन्स्टेबलों की भर्ती, कैसे होगी परीक्षा ? कितनी लगानी होगी दौड़?

आरा में युवाओं की टोली कर रही नेकी का काम, मजदूरों को पिला रही जूस और ठंडा पानी

बक्सर का युवक भीषण गर्मी में बंदरों को भोजन व पानी देने की चला रहा मुहिम, जानें कैसे की इसकी शुरुआत

इस कुएं का पानी पीते ही कब्जियत और एसिडिटी होगा छूमंतर, आप भी आकर कर सकते हैं चेक

‘भारत गौरव’ से तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी जैसे तीर्थ स्थलों का करिए दर्शन, 10 रात 11 दिन की यात्रा
इतना लगेगा किराया
आईआरसीटीसी के इस 10 रात और 11 दिन के यात्रा में होटल, खाना समेत सारी सुविधाएं शामिल हैं. भारतीय रेल द्वारा संचालित भारत गौरव ट्रेन में पहली बार तीन श्रेणी रखी गई है. इकोनॉमी में सफर करने पर जिसमें स्लीपर क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 19,620 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है. वहीं स्टैंडर्ड जिसमें थर्ड एसी क्लास से यात्रा होगी, इसका शुल्क 32,075 रुपए प्रति व्यक्ति रखा गया है. श्रेणी के हिसाब से वातानुकूलित और गैर वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम की व्यवस्था होगी. शाकाहारी भोजन (सुबह, दोपहर और रात का भोजन), सुबह-शाम चाय, साथ ही प्रत्येक दिन दो बोतल पानी भी दिया जाएगा. घूमने के लिए गैर वातानुकूलित बस की व्यवस्था और कोच में सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और टूर एस्कॉर्ट उपलब्ध रहेंगे.
ऐसे करें बुकिंग
इच्छुक पर्यटक यात्रा विशेष जानकारी एवं बुकिंग के लिए IRCTC के कार्यालय चौथा तल्ला बिस्कोमान टावर में संपर्क कर सकते हैं या फिर या दूरभाष संख्या 8595937726, 9595937727, 8595937711 से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा IRCTC के वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं या IRCTC के अधिकृत एजेंट से भी बुकिंग करा सकते हैं. बता दें कि इस ट्रेन में 810 सीट उपलब्ध हैं, जिसमें स्लीपर के 600 और 3एसी की 210 सीट हैं.
.
Tags: Bihar News, Irctc, Local18, PATNA NEWS, Travel 18
FIRST PUBLISHED : June 10, 2023, 19:34 IST








