सौरव गांगुली बनने जा रहे हैं नए कोच, खराब प्रदर्शन के बाद दिग्गज कप्तान की होगी छुट्‌टी: रिपोर्ट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. सौरव गांगुली ने बतौर कप्तान टीम इंडिया को कई सफलता दिलाई. वे बीसीसीआई के अध्यक्ष भी रहे. अब वे नए रोल में नजर आने वाले हैं. उन्हें आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स का नया कोच बनाया जा सकता है. आईपीएल 2023 में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी और टीम के वर्तमान कोच रिकी पोंटिंग की छुट्टी हो सकती है. गांगुली अभी दिल्ली टीम के डायरेक्टर हैं. इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन में दिल्ली की टीम 14 में से सिर्फ 5 ही मुकाबले जीत सकी थी और वह प्वाइंट टेबल में निचले 9वें पायदान पर रही.

संगबाद प्रतिदिन की खबर के अनुसार, सौरव गांगुली को दिल्ली कैपिटल्स का नया कोच बनाया जा सकता है. वे रिकी पोंटिंग की जगह लेंगे. पोंटिंग 2018 से दिल्ली से जुड़े हुए हैं. हालांकि वे फ्रेंचाइजी को खिताब नहीं दिला सके. पोंटिंग की कोचिंग में मुंबई इंडियंस ने 2015 में टी20 लीग का खिताब जीता था. हालांकि पोंटिंग का कार्यकाल दिल्ली के साथ ही अच्छा रहा. टीम 2020 में पहली बार फाइनल में पहुंचने में सफल रही जबकि 2021 में टीम प्वाइंट टेबल में नंबर-1 पर रही थी. हालांकि 2022 में टीम 5वें नंबर पर खिसक गई.

सपोर्ट स्टाफ से भी कुछ लोग हटेंगे
जानकारी के अनुसार, 6 साल तक कोच पद पर रहने के बाद रिकी पोंटिंग ने भी हटने का मन बना लिया है. उनके कुछ करीबी लोग भी दिल्ली कैपिटल्स के सपोर्ट स्टाफ से हट सकते हैं. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. मौजूदा सीजन में चोट के चलते नियमित कप्तान ऋषभ पंत भी टी20 लीग में नहीं खेले थे. उनकी जगह डेविड वॉर्नर को टीम की कमान दी गई थी. वॉर्नर ने रन तो बनाए थे, लेकिन उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल उठे थे.

Team India Counterattack: भारत को डर नहीं, 1-2 नहीं इतनी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 300+ रन, जीत भी मिली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बात करें, तो वे आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के अलावा पुणे वॉरियर्स की ओर से भी खेल चुके हैं. अब देखना होगा कि वे बतौर कोच दिल्ली कैपिटल्स को क्या सफलता दिलाते हैं.

Tags: Delhi Capitals, IPL, Ricky ponting, Sourav Ganguly

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें