ऋषिकेश का जानकी सेतु बना आकर्षण का केंद्र, पर्यटकों का लगा रहता है तांता, तस्वीरों के लिए लगी होड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश: उत्तराखंड की योगनगरी ऋषिकेश अपनी सुंदरता के लिए लोगों के बीच काफी मशहूर है. हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारी जगह जैसे कि राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट इत्यादि काफी प्रसिद्ध हैं, लेकिन जी-20 बैठक के समय हुए सौंदर्यीकरण के बाद से ही सभी पर्यटक जानकी सेतु की ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं. ऋषिकेश की अन्य जगहों के मुकाबले यहां काफी सैलानी पहुंच रहे हैं.

दरअसल जी-20 बैठक के दौरान ऋषिकेश के जानकी सेतु को काफी सुंदर तरीके से सजाया गया था. शाम के समय तो जानकी सेतु का नजारा और इस पुल के ठीक सामने के नजारे, जगमगाती हुई लाइट से काफी सुंदर प्रतीत होता है. वहीं नगर निगम द्वारा यहां बच्चों के खेलने, शाम को टहलने, योग और ध्यान के लिए इंद्र प्रियदर्शिनी पार्क और योग पार्क का निर्माण किया गया है. यहां बच्चों के लिए खेलने की सुविधा, टहलने आए सभी के लिए पार्क में बेंच भी लगाई गई हैं.

तस्वीरें बनी आकर्षण का केंद्र
जानकी सेतु को तो सुंदर तरीके से सजाया गया ही है. साथ ही साथ उसके आसपास का इलाका भी कुछ कम नहीं है. जानकी सेतु और उसके आसपास दीवारों पर बनी सुंदर तस्वीरें सभी को अपनी ओर आकर्षित करती नजर आ रही हैं और इस पुल की सुंदरता में चार चांद लगा रही हैं. वहीं घूमने आए पर्यटक यहां तस्वीरें खिंचवाते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं.

जानकी सेतु पर दिखा अनोखा नजारा
राजस्थान से ऋषिकेश घूमने आए चंद्रशेखर ने कहा कि वह अपने परिवार सहित ऋषिकेश घूमने आए हैं. उन्हें योगनगरी काफी पसंद आई और जो सबसे ज्यादा पसंद आया वो है जानकी सेतु. उन्होंने कहा कि वैसे तो ऋषिकेश का राम झूला, लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट आदि सभी ही सुंदर हैं, लेकिन जानकी सेतु की बात ही अलग है. नगर निगम द्वारा यहां हुए बदलाव ने इस पुल को काफी सुंदर बना दिया है. राजस्थान से ऋषिकेश घूमने आए मनोज सोलंकी ने कहा कि वह पहले भी ऋषिकेश के राम झूला और लक्ष्मण झूला घूमे हुए हैं, लेकिन जानकी सेतु पहली बार घूम रहे हैं. जानकी सेतु में लगी रंग-बिरंगी लाइट, दीवारों में की गई चित्रकारी को देख वह काफी आकर्षित हुए. साथ ही जानकी सेतु के पास ही बना योगा पार्क भी उन्हें काफी पसंद आया.

Tags: Local18, Rishikesh news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें