dating app fraud avoid these common mistake in bumble – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डेटिंग साइट पर वेरिफाई प्रोफाइल से ही कॉन्टैक्ट करें
धमकी या डाराकर पैसे की मांग करें तो पुलिस से संपर्क करें
बेहतर रिव्यू वाले डेटिंग ऐप का ही करें इस्तेमाल

नई दिल्ली. ऑनलाइन डेटिंग ऐप लोगों के लिए जी का जंजाल बनते जा रहे हैं. बहुत से लोग अपना अकेलापन कम करने के लिए ऑनलाइन डेटिंग साइट पर गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड की तलाश करते हैं. जिसमें बहुत से लोगों के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हो जाता है. अगर आप भीी किसी ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर चैट कर रहे हैं, तो आपको इस खबर को पूरा पढ़ना चाहिए.

हाल ही में मीडिया में एक गुरुग्राम की रिपोर्ट आई हैं. जिसमें नामी डेटिंग साइट पर पार्टनर की तलाश कर रहे व्यक्ति के साथ ऑनलाइन फ्रॉड हुआ है. इस फ्रॉड में फसकर आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति से 2 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी की है. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

यह भी पढ़ें : चलता-फिरता पावर हाऊस है ये डिवाइस, बिना बिजली के पूरा घर होगा रोशन

क्या है पूरा मामला
डेटिंग ऐप्स जैसे बंबल पर कई महिलाएं इस फ्रॉड को अंजाम दे रही हैं. जहां वो पार्टनर तलाश करने के नाम पर किसी व्यक्ति से ऑनलाइन संपर्क करती हैं. इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाकर पैसे लूट लेती हैं. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे गुरुग्राम में देखने को मिला, जहां एक व्यक्ति ने बंबल पर अकाउंट बनाया और वहां उसे एक लेडी लव मिली, जिसने उससे ऑनलाइन 2 लाख रुपये लूट लिए.

यह भी पढ़ें : ये 5 गैजेट्स बदल देंगे पूरी लाइफ, खरीदने से पहले जान लीजिए, वरना बाद में होगी दिक्कत

ऐसे फ्रॉड को देती थी अंजाम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस मामले में बिहार की एक महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया गया है, जो ऐसे करीब 12 लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं. यह महिला बंबल ऐप से लोगों को अपने साथ जोड़ती थी. उसके बाद उससे बातचीत करती थी. इसके बाद व्यक्ति को झूठे बलात्कार और छेड़छाड़ के केस में फंसाने की धमकी देती थी और उसके बदले लोगों से पैसे मांगती थी. ऐसे मामले में ज्यादातर लोग पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए पैसे दे देते थे. हालांकि इस बार पुलिस ने उसे पकड़ लिया है.

डेटिंग ऐप पर न करें ये गलती
बंबल और दूसरी डेटिंग साइट पर वेरिफाई प्रोफाइल से ही कॉन्टैक्ट करें.
अगर आपको कोई धमकी या डाराकर पैसे की मांग करता है, तो तुरंत पुलिस को इसके बारे में सूचित करें.

Tags: Bumble, Dating sites, Tech news, Tech news hindi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें