पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ट्रायल रन का ऐलान, जानिए तारीख, रूट और टाइमिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रांची/पटना/कोडरमा. पटना-रांची भाया कोडरमा रेल खंड पर वंदे भारत ट्रेन चलने का रास्ता साफ हो गया है और जल्द ही इस रेल रूट पर वंदे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार, 11 जून को वंदे भारत ट्रेन का ट्रायल रन होगा. बताया जा रहा है कि ट्रायल रन के लिए वंदे भारत ट्रेन सुबह 06:55 में पटना स्टेशन से रवाना होकर 01:00 बजे रांची स्टेशन पहुंचेगी, वहीं दिन के 02:20 बजे रांची स्टेशन से रवाना होकर देर शाम 08:25 में पटना स्टेशन पहुंचेगी.

हाजीपुर रेल जोन कार्यालय ने दानापुर और धनबाद रेल डिवीजन को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन के ट्रायल रन के लिए अपने-अपने डिवीज़न क्षेत्र में टीआई प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया है. टीआई ट्रायल रन के दरम्यान ट्रेन की मिनट टू मिनट रिपोर्ट के अलावा अन्य ऑब्जरवेशन को भी रिकॉर्ड करेंगे. पटना से रांची और रांची से पटना के लिए वंदे भारत ट्रेन अब रफ्तार पकड़ेगी.

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन परिचालन के लिए पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से रेलवे कर्मियों की ट्रेनिंग शुरू कर दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेनिंग के लिए रेलवे बोर्ड से कुछ सीनियर रेलकर्मी को पटना तलब किया गया है जिनकी देखरेख में पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे कर्मी ट्रेनिंग ले रहे हैं.

जिन रेल कर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है उनमें लोको पायलट, गार्ड, टीटी, कोच अटेंडेंट समेत दूसरे रेलकर्मी शामिल है. ट्रेनिंग का उद्देश्य ट्रेन परिचालन में यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाना है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें