07

व्यास वैली: व्यास वैली को कुदरत का वरदान मिला हुआ है. यहां के पर्वत, झील, नदियां और जंगल इसे स्वर्ग के समान बनाते हैं. यह चीन सीमा से लगी हुई है और इसी जगह आदि कैलाश, ओम पर्वत, गणेश पर्वत, पार्वती ताल मौजूद है. यहीं से होकर कैलाश मानसरोवर भी जाया जाता है. पर्यटकों की सुविधा के लिए यहां रहने वाले लोगों ने होमस्टे बना रखे हैं. जबकि यहां के लोग सीमा के प्रहरी भी कहलाते हैं. इस जगह आप अप्रैल से जुलाई और सितंबर से अक्टूबर तक जा सकते हैं. इस जगह सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है. धारचूला से व्यास वैली की दूरी 90 किलोमीटर है.
Author: Up Head Line
Views: 27








