एक विवाह ऐसा भी! धमकी पर बिफरी दुल्हन ने फुफेरे भाई के साथ लिए फेरे, तो दूल्हे ने सहेली से कर ली शादी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

दुल्हन की फुफेरे भाई से नजदीकी ने शादी की खुशियों में खलल डाल दिया
जब यह बात दूल्हे को पता चली तो उसने देख लेने की धमकी दे डाली

बदायूं. यूपी के बदायूं जिले में दुल्हन की फुफेरे भाई से नजदीकी ने शादी की खुशियों में खलल डाल दिया. बिल्सी से उझानी क्षेत्र के एक गांव में आई बारात में जब यह बात दूल्हे को पता चली तो उसने देख लेने की धमकी दे डाली. इसके बाद स्टेज पर ही दुल्हन ने शादी से मना करते हुए अपने फुफेरे भाई के गले में वरमाला डाल दी. जिसके बाद दूल्हे की गांव की एक अन्य लड़की जो कि दुल्हन की सहेली बताई जा रही है उससे शादी करा दी गई. वहीं एक दिन बाद दुल्हन ने अपने फुफेरे भाई से शादी कर ली.

दरअसल, बिल्सी थाना क्षेत्र के एक गांव से बरात उझानी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी. बारात गांव पहुंची तो सभी स्वागत किया गया. लेकिन फिर खुशियों के रंग में ऐसा भंग पड़ा कि हंगामा खड़ा हो गया. दूल्हे को पता चला कि उसकी जिससे शादी होने वाली है वो पहले से ही अपने फुफेरे भाई से प्रेम करती है. दूल्हे ने पहले भी अपनी होने वाली पत्नी से मना किया था कि वो अपने फुफेरे भाई को छोड़ दे. मगर उसका शक शादी वाले दिन और बढ़ गया और धमकी दे डाली. फिर दुल्हन ने ही शादी से मना कर दिया. जिसके बाद गांव से बारात लौटने ही वाली थी कि गांव वालों ने मीटिंग कर एक अन्य लड़की से उसकी शादी करा दी.

इसके बाद दुल्हन ने अपने फुफेरे भाई संग गुरुवार रात को सात फेरे ले लिए. वही ग्रामीणों और दोनों के रिश्तेदारों की मध्यस्थता में दुल्हन की सहेली के रूप में बिल्सी क्षेत्र वाले दूल्हे को भी उसका हमसफर मिल गया. बताया जा रहा है कि बारात चढ़ने से पहले दूल्हे ने दुल्हन को फोन कर धमका दिया था कि फुफेरे भाई को लेकर ऐसे ही चला तो वह शादी के बाद उसे देख लेगा. उसी समय गुस्साई दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। माहौल बिगड़ता देख दूल्हे के पिता ने पुलिस बुला ली. दरअसल, दुल्हन अपने फुफेरे भाई के संपर्क में थी, इस कारण शादी टूट गई. इसके बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की भावनाओं को समझते हुए कासगंज जिले के निवासी उसके फुफेरे भाई से उसकी शादी का ऐलान कर दिया. उझानी कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रात में मामला संज्ञान में आया था. मौके पर पहुंचे पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों से जानकारी की मगर किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी.

Tags: Badaun news, UP latest news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें