सरोजिनी और लाजपत से भी सस्‍ता है नोएडा का ये वीकली मार्केट, गर्ल्‍स कर सकती हैं मनचाही शॉपिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



आदित्य कुमार/नोएडाः अगर आप कपड़ों के शौकीन हैं, लेकिन ज्यादा महंगा कपड़ा नहीं खरीदना चाहते तो नोएडा सेक्टर 71 में लगने वाला साप्ताहिक बाजार आपका ठिकाना हो सकता है. इस बाजार में दिल्ली के लाजपत नगर और सरोजिनी नगर से भी सस्‍ते कपड़े मिलते हैं. खास तौर से लड़कियों के टॉप तो 100 रुपये में मिल जाते हैं.

नोएडा के सेक्टर 71 में हर शनिवार की शाम को यह मार्केट लगता है. अगल बगल की सोसाइटी में रहने वाले लोग खरीदारी करने आते हैं. लड़कियों के लिए यह जगह बहुत ही बेस्ट माना जाता है. यह मार्केट शाम के पांच बजे से लेकर दस बजे रात तक लगता है. कपड़ों के अलावा यहां किचन का सामान भी मिलता है. कपड़ों की कीमत 100 रुपये से शुरू होती है. यही नहीं, यहां आप जमकर मोलभाव भी कर सकते हैं.

कैसे पहुंचे मार्केट में
यह साप्ताहिक बाजार नोएडा सेक्टर 71 में ही लगता है, जैसे कि नाम से ही आप समझ सकते हैं. इस मार्केट में सरोजिनी नगर और लाजपत नगर जैसे कपड़ों के कलेक्शन मिलते हैं. यहां इन दोनों बाजार से कम कीमत में आप खरीदारी कर सकते हैं. यहां आने के लिए आपको सेक्टर 61, 52 या सेक्टर 51 मेट्रो स्टेशन आना होगा. यहां से आप वॉकिंग करते हुए भी आ सकते हैं या फिर ऑटो भी ले सकते हैं. शेयरिंग ऑटो वाले दस रुपये में आपको तीन मेट्रो में से किसी से भी छोड़ देंगे. अगर आपकी गाड़ी है तो आप सीधे आ सकते हैं. गाड़ी पार्क करने के लिए अच्छा स्पेस मिलता है. ज्यादा भीड़ होने के कारण पुलिस भी मुस्तैद रहती है, तो आपको किसी भी तरह से परेशान होने की भी जरूरत नहीं होगी.

 

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें