CUET UG 2023: जून में इन तारीखों पर होगी सीयूईटी परीक्षा, नोट कर लें पूरा शेड्यूल, जारी हुआ नोटिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (CUET UG 2023, cuet.samarth.ac.in). देश की ज्यादातर यूनिवर्सिटी में अब सीयूईटी परीक्षा स्कोर के जरिए ही एडमिशन मिल रहा है (CUET Exam). इस साल 26 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी परीक्षा दे रहे हैं. एनटीए ने हाल ही में सीयूईटी यूजी 2023 परीक्षा के फाइनल फेज और रिजर्व डेट्स का शेड्यूल भी जारी किया है.

जिन स्टूडेंट्स ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (Common University Entrance Test) के लिए अप्लाई किया है और अभी तक उनका एडमिट कार्ड नहीं आया है (University Entrance Exams), वह cuet.samarth.ac.in पर जाकर फाइनल फेज का शेड्यूल चेक कर सकते हैं. सीयूईटी के फाइनल फेज यानी 6वें फेज की डेट्स nta.ac.in पर भी चेक कर सकते हैं.

चेक करें CUET UG 2023 का पूरा शेड्यूल
सीयूईटी यूजी 2023 एग्जाम सेंटर भारत के साथ ही विदेश के शहरों में भी स्थापित किए गए हैं (CUET UG Exam 2023). कैंडिडेट्स की संख्या ज्यादा होने की वजह से इसे 6 फेज में आयोजित किया जा रहा है (CUET UG Exam Center). इसके अलावा कुछ अन्य तारीखों को भी एंट्रेंस एग्जाम के लिए रिजर्व किया गया है. नीचे टेबल में आप सभी 6 फेजों का शेड्यूल चेक कर सकते हैं-

परीक्षा का नाम फेज परीक्षा की तारीख कैंडिडेट्स की संख्या
सीयूईटी यूजी 2023 फेज 1 21, 22, 23, 24 मई 2023 8.05 लाख
फेज 2 25, 26, 27, 28 मई 2023 6.73 लाख
फेज 3 29, 30, 31 मई और 01, 02 जून 2023 8.60 लाख
फेज 4 05, 06, 07, 08 जून 2023 1.73 लाख
फेज 5 09, 10, 11 जून 2023 1.27 लाख
फेज 6 12, 13, 14, 15, 16, 17 जून 2023

काम आएंगे ये नंबर
अगर ऊपर लिखी किसी भी तारीख को परीक्षा कैंसिल हो जाती है तो 21, 22 और 23 जून 2023 को बफर डेट्स के तौर पर रिजर्व किया गया है (CUET UG 2023 Buffer Dates). सीयूईटी यूजी 2023 से जुड़ी किसी भी अन्य जानकारी के लिए फोन नंबर 011-40759000/011-69227700 या ईमेल आईडी cuet-ug@nta.ac.in पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:
3 तरह की होती है सिविल सर्विस, अच्छी रैंक पर बनते हैं IAS-IPS, चेक करें डिटेल्स
कॉलेज से शुरू की तैयारी, तीसरे प्रयास में हुईं सफल, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Tags: CUET 2023, Entrance exams, University education

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें