हाइलाइट्स
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर झारखंड कांग्रेस की 9 सीटों पर दावेदारी.
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कांग्रेस की 9 सीटों पर दावेदारी को लेकर उठाए सवाल,
रांची. झारखंड में कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तुर्की ने दिल्ली से लौटने के बाद लोकसभा की सीट पर बड़ा दावा ठोक दिया है. बंधु तिर्की ने कहा है कि राज्य की 14 में से 9 सीट पर कांग्रेस हर हाल में लड़ेगी. बंधु तिर्की के अनुसार, 14 में 9 सीटों पर चुनाव लड़ने का ये पार्टी का दावा नहीं है, बल्कि अधिकार है. वहीं, कांग्रेस के इस दावे पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने अपना भी दावा ठोक दिया है.
दरअसल बंंधु तिर्की ने अपने दावे में कहा, पहले भी राज्य की 9 सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ चुकी है और इस बार भी कुछ ऐसा ही होगा. उनसे ये सवाल पूछे जाने पर की जेएमएम – राजद और लेफ्ट का क्या होगा. उनका साफ कहना है कि जो जितने सीट पर चुनाव लड़े थे, वो उतने पर ही लड़ेंगे. लेकिन एक बात तय है कि कांग्रेस लोकसभा की 9 सीट पर चुनाव लड़ेगी और ये बात वो केंद्रीय नेताओं के साथ बातचीत के बाद कह रहे हैं.
बंधु तिर्की का बयान ऐसे वक्त में आया है जब एक दिन बाद राज्य समन्वय समिति की बैठक होने वाली है. जाहिर तौर पर अब ये मुद्दा समन्वय समिति की बैठक में भी उठेगा. हालांकि, इस बीच कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की के बयान पर जे एम एम ने पलटवार किया है. जेएमएम प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा है कि मेरी या मेरी पार्टी की इच्छा 14 सीट पर चुनाव लड़ने की है. लेकिन, फैसला आलकमान को करना है. बंधु तिर्की अपनी पार्टी लाइन पर ये बोल रहे हैं. जे एम एम कार्यकर्ता भी सभी 14 सीट पर लड़ना चाहते है. उनका जनाधार भी है. लेकिन जब गठबंधन की बात होती है तो कौन कितनी सीट पर चुनाव लड़ेगा, इसका फैसला दोनों दल के आलाकमान करते है.
आपके शहर से (रांची)

Weather Update: गोड्डा में जल्द मिलेगी भीषण गर्मी से राहत! यहां जानें पूर्वानुमान

बिहार: Vande Bharat Express के लिए रेलकर्मियों की ट्रेनिंग शुरू, जानिए पटना-रांची के बीच कब से शुरू होगा परिचालन

OMG! रांची यूनिवर्सिटी में बिना परीक्षा दिए पास हुआ छात्र, PhD शुरू, एग्जाम देने वाली छात्रा फेल!

JSSC Recruitment 2023: झारखंड में 50000 शिक्षकों को नियुक्ति का रास्ता साफ, जानें वेतन-आवेदन डेट समेत सबकुछ

Gumla News : छात्र मोबाइल से चोरी कर दे रहा था परीक्षा, प्रोफेसर ने पकड़ा तो लड़कों ने कर दी पिटाई

प्रेमी ने दिया धोखा…फिर भी केस दर्ज नहीं करा रही युवती, शादी की जिद लेकर धरने पर बैठी

Gold- Silver Price in Ranchi Today: रांची में सस्ता हुआ सोना, चांदी भी फिसली, यहां देखें आज का ताजा रेट

Panchak June 2023: आज से शुरू हुए पंचक, भूलकर भी ना करें ये काम, देवघर के ज्योतिषी से जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: इंतजार खत्म, बिहार पहुंची वंदे भारत ट्रेन, जल्दी दौड़ेगी रांची-पटना के बीच, जानें डिटेल

गांव पहुंचा शव तो घर तक से नहीं निकले लोग, थानेदार ने अर्थी को दिया कंधा, कराया अंतिम संस्कार
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि मैं या बंधु तिर्की ये तय नहीं कर सकते हैं कि कितनी सीट पर चुनाव लड़ना है. कांग्रेस और जेएमएम के इस बयान को भविष्य में सीट बंटवारे दावेदारी की राजनीति के लिहाज से देखा जा रहा है जेएमएम की रणनीति इस बार लोकसभा की पहले से ज्यादा सीट पर लड़ने की है. लेकिन, कांग्रेस ने राजनीतिक दांव चलते हुए अब जेएमएम को सोचने पर मजबूर कर दिया है.
.
Tags: Jharkhand Congress, JMM, Loksabha Election 2024, Opposition Parties, Opposition unity
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 13:14 IST








