दिमाग की कोशिकाओं को फ्यूज कर सकता है कोविड-19, हो सकती हैं ब्रेन संबंधी समस्याएं, स्टडी में चौंकाने वाला खुलासा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

कोविड-19 के स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव देखने को मिलते हैं.
एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि कोविड-19 के कारण मस्तिष्क की कोशिकाएं फ्यूज हो सकती हैं.

Covid 19 Study: कोविड के कई साइड इफेक्ट देखने को मिले हैं. कोविड होने के बाद से लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. कोविड के दुष्प्रभाव को लेकर कई तरह की स्टडी की गई हैं. हाल ही में हुई एक स्टडी में चौंकाने वाली बात सामने आई है. हिंदुस्तानटाइम्स डॉट कॉम में छपी एक खबर के मुताबिक, एक अध्ययन के अनुसार, सॉर्स कोवि-2 वायरस के संक्रमण से मस्तिष्क की कोशिकाएं फ्यूज हो सकती हैं, जिससे तंत्रिका संबंधी गड़बड़ियां सामने आ सकती हैं.

सॉर्स कोवि-2 वायरस, कोविड-19 का कारण बनता है. इसके प्रारंभिक संक्रमण के महीनों बाद भी कोविड पॉजिटिव हुए लोगों के दिमाग में यह पाया गया है. ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मास्सिमो हिलियार्ड के मुताबिक कोविड-19 के कारण न्यूरॉन एक कोशिका फ्यूजन प्रक्रिया से गुजरते हैं, जिसे पहले नहीं देखा गया है. तंत्रिका सॉर्स कोवि-2 से संक्रमित होने पर स्पाइक एस प्रोटीन न्यूरॉन्स में मौजूद रह जाते हैं और एक बार न्यूरॉन् फ्यूज हो जाते हैं, तब भी वे निष्क्रिय नहीं होते हैं.

इसे भी पढ़ें- किचन में रखे इस चीज को दूध में मिलाकर करें सेवन, दिमाग को करेगा कंप्यूटर जैसा तेज, 5 बड़े फायदे कर देंगे हैरान

शोध में ये सामने आया
शोधकर्ता ने न्यूरॉन (तंत्रिका कोशिका) की भूमिका को रसोई और बाथरूम में स्विच को रोशनी से जोड़ने वाले तारों जैसा बताया है. हिलियार्ड ने कहा कि एक बार फ्यूजन हो जाने के बाद, प्रत्येक स्विच या तो एक ही समय में रसोई और बाथरूम की रोशनी दोनों को चालू करता है, या उनमें से कोई भी नहीं चलता.

क्वींसलैंड विश्वविद्यालय के रेमन मार्टिनेज-मर्मोल ने कहा कि मस्तिष्क में वायरस के प्रवेश करने पर वर्तमान समझ में दो परिणाम होते हैं या तो कोशिका की मृत्यु या सूजन. लेकिन हमने एक तीसरा संभावित परिणाम दिखाया है, जो न्यूरोनल फ्यूजन है. यह तंत्रिका तंत्र से जुड़े रोग का सम्भवतः एक बड़ा कारण है. जिसके कारण मस्तिष्क संबंधी समस्याएं हो सकती हैं. जिनको पहले कोविड हो चुका है उन्हें स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल की बैंड बजा देगा यह फल, पेट में जमी गंदगी की करे सफाई, 5 फायदे देख रह जाएंगे हैरान

Tags: COVID 19, Health, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें