
नई दिल्ली. देश में आने वाले समय में मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस की सीटों में बढ़ोतरी होने वाली है. केंद्र सरकार इस साल 50 नए मेडिकल कॉलेज, जिनमें तीस सरकारी और 20 प्राइवेट कॉलेजों को मंजूरी देने वाली है. साथ ही मौजूदा कॉलेजों में करीब 2 हजार सीटों को जोड़ने के साथ ही देश में एमबीबीएस सीटों की संख्या 1 लाख के पार करने ृकी तैयारी में केंद्र सरकार जुटी हुई है. नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेज अलग-अलग राज्यों में बनेंगे.
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना में 13 नए मेडिकल कॉलेज, आंध्र प्रदेश और राजस्थान में पांच-पांच कॉलेज बनाए जाएंगे. इसके अलावा महाराष्ट्र के लिए चार और असम, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए तीन-तीन नए मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी दी गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के लिए दो-दो कॉलेज और यूपी, मध्य प्रदेश और नागालैंड के लिए एक-एक कॉलेज को मंजूरी दी गई है.
.
Tags: Health ministry, MBBS
FIRST PUBLISHED : June 09, 2023, 10:30 IST








