Gold-Silver Price in Patna Today: सोने के भाव में तेजी, चांदी भी उछली, जानें पटना के सर्राफा मंडी का ताजा अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उधव कृष्ण/पटना. पटना के सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई है. इससे आज स्थानीय बाजार में सोने के भाव में उछाल देखा जा रहा है. पटना के मशहूर सर्राफा कारोबारी अनिल गुप्ता ने बताया कि सोने और चांदी की कीमत में आगे भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. इसके अलावा यदि आप गहनों को बेचना या पुराने गहनों से नए गहने को एक्सचेंज करना चाहते हैं, तो आपको आज सोने की खरीदारी के साथ इसकी बिक्री का रेट भी जान लेना चाहिए.

सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव

आपके शहर से (पटना)

कल की तुलना में आज 24 कैरेट सोने के भाव में 150 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से तेजी आई है. इसी के साथ आज 24 कैरेट सोने का भाव 62,150 रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा है, जबकि 22 कैरेट सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम 250 रुपए की कमी हुई है. इसके साथ आज 22 कैरेट सोने का भाव 55,300 प्रति 10 ग्राम के हिसाब से चल रहा है, जबकि 18 कैरेट सोने का भाव 46,900 रुपए है.

सोना की बिक्री का रेट

अगर आप सोना बेचने या फिर उसे एक्सचेंज करने की सोच रहे हैं तो जान लें कि आज सर्राफा मंडी में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने का रेट 53, 800 रुपए के हिसाब से चल रहा है. वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 45,400 रुपयेप्रति 10 ग्राम है.

चांदी के भाव में भी आई तेजी

आज चांदी के दाम में भी 300 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है. पटना के सर्राफा बाजार में कल एक किलो चांदी का भाव 70,400 रुपए था, जबकि आज यह 70,700 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से बिक रही है. वहीं चांदी बेचने का रेट 67,700 रुपए प्रति किग्रा के हिसाब से चल रहा है यानी अगर आप चांदी बेचते हैं तो 67.70 के हिसाब से इसका रेट आपको मिल सकता है. हालांकि, अनिल गुप्ता की मानें तो सोने-चांदी की क्वालिटी के हिसाब से रेट थोड़ा ऊपर नीचे भी हो सकता है.

Tags: 22 carat gold, 24 carat gold, Bihar News, Gold Prices Today, Gold Rate Today, Latest hindi news, PATNA NEWS

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें