आ गया नया स्मार्टफोन, 30 तक चलेगी बैटरी लाइफ, डिजाइन भी ऐसा की दीवार पर फेकने पर न टूटे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

51,500 रुपये में खरीद सकते हैं ये स्मार्टफोन
Mediatek Dimensity चिपसेट के साथ आता है ये फोन
स्मार्टफोन में मिलेगा 20MP का नाइट विजलर कैमरा

नई दिल्ली. स्मार्टफोन की टेक्नोलॉजी रोजाना चेंज हो रही है. हर सप्ताह नई टेक्नोलॉजी और दमदार बैटरी के साथ नए स्मार्टफोन बाजार में आ रहे हैं. हम आपको ऐसे ही एक नए स्मार्टफोन की जानकारी दे रहे हैं, जिसकी बैटरी एक महीने तक चलती है. इस बात को पढ़कर आप भी चौक गए ना की, किसी स्मार्टफोन की बैटरी कैसे 1 महीने तक चल सकती है.

दरअसल Doogee V Max 5G Rugged Mobile Phone में कंपनी ने 22,000 mAh की पावरफुल बैटरी दी है जो कि, इसे 30 दिनों तक पावर दे सकती है. आइए जानते हैं Doogee V Max 5G Rugged Mobile Phone के बारे में……

दीवार में मारे पर नहीं टूटेगा
Doogee V Max 5G Rugged Mobile की मजबूती को लेकर कंपनी के बहुत बड़े-बड़े दावें हैं. कंपनी का कहना है कि, इस फोन को अगर आप दीवार में फेकर मारेंगे तो ये टूटता नहीं है. इस दावे के बाद आप इसे दीवार में ना ही मारे तो अच्छा होगा. क्योंकि कंपनी लैब टेस्ट पर दावा करती है.

यह भी पढ़ें : दीवार या विंडो में फिट नहीं कराना होगा आ गया नया AC, कूलिंग का नहीं कोई मुकाबला

Doogee V Max 5G स्मार्टफोन की प्राइस
ये स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर लिस्ट है, जहां इसे 59,000 रुपये के प्राइस टैग पर लिस्ट किया गया है. लेकिन फिलहाल कंपनी की ओर से इसपर 13 प्रतिशत का डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसमें आप इसे केवल 51,500 रुपये में खरीद सकते हैं.

यह भी पढ़ें : अब AC, TV और म्यूजिक सिस्टम के लिए नहीं पड़ेगी रिमोट की जरूरत, इस डिवाइस से होंगे कंट्रोल

Doogee V Max 5G के फीचर्स
इस स्मार्टफोन में 6.58 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी है. ये स्मार्टफोन Mediatek Dimensity चिपसेट के साथ आता है जो कि, 12GB रैम और 256GB की स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है. Doogee V Max 5G स्मार्टफोन एंड्रॉयड OS पर रन करता है.

Doogee V Max 5G कैमरा सेटअप
इस स्मार्टफोन में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया है. साथ ही स्मार्टफोन के रियर पैनल में 108MP का प्राइमरी सेंसर और 16MP का सेकेंडरी कैमरा मिलता है. वहीं स्मार्टफोन में थर्ड कैमरा के ऑप्शन में 20MP का नाइट विजन कैमरा दिया गया है.

Tags: 5G Smartphone, Smartphone, Tech news, Tech News in hi, Tech News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें