Success Story: कॉलेज से शुरू की तैयारी, तीसरे प्रयास में हुईं सफल, सोशल मीडिया से बनाई दूरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली (Success Story, UPSC Result 2022). यूपीएससी रिजल्ट 2022 में राजस्थान के कई उम्मीदवारों ने अपनी रैंक सुनिश्चित की है. उनमें से एक नाम वेदिका बिहाणी का भी है (Vedika Bihani UPSC). उन्होंने कई सालों की अथक मेहनत से यह मुकाम हासिल किया है. इस सफर के दौरान उन्होंने कई त्याग किए.

वेदिका बिहाणी जयपुर के वैशाली नगर की रहने वाली हैं. उन्होंने कॉलेज के दिनों से ही यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. सरकारी नौकरी के लिए होने वाली इस प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान वह कई बार डिमोटिवेट भी हुईं (Sarkari Naukri). लेकिन उन्होंने इसका असर अपने लक्ष्य पर नहीं पड़ने दिया (Motivational Story).

दो बार हुईं असफल
वेदिका बिहाणी ने ग्रेजुएशन के दौरान साल 2019 से UPSC परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी. अपने फर्स्ट अटेंप्ट में वह इंटरव्यू राउंड तक पहुंच गई थीं (UPSC Interview). फिर सेकेंड अटेंप्ट में उनका सेलेक्शन नहीं हो सका था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और तीसरे प्रयास की तैयारी शुरू कर दी थी. यूपीएससी रिजल्ट 2022 में उन्हें 213वीं रैंक हासिल हुई है.

आपके शहर से (जयपुर)

सोशल मीडिया को कहा अलविदा
सरकारी नौकरी की तैयारी के दौरान वेदिका बिहाणी ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी. वह व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नहीं हैं. हालांकि यूपीएससी मेंस परीक्षा क्लियर करने के बाद इंटरव्यू की तैयारी के समय वह ट्विटर पर एक्टिव हो गई थीं. वहां वह दुनियाभर की मशहूर शख्सियतों को फॉलो करने लगी थीं. इससे उन्हें जरूरी अपडेट्स मिल जाते थे.

फिर से देंगी परीक्षा
वेदिका बिहाणी अपनी रैंक से ज्यादा संतुष्ट नहीं हैं. अपनी रैंक में सुधार के लिए वह एक बार फिर यूपीएससी परीक्षा दे रही हैं (UPSC Civil Services Exam Preparation Tips). वेदिका 15 दिनों में एक बार पढ़ाई से ब्रेक लेती हैं. इससे उनका मूड फ्रेश हो जाता है. इस स्ट्रेसफुल सफर में उन्हें अपने परिजनों और दोस्तों का पूरा साथ मिला.

ये भी पढ़ें:
25-35 हजार रैंक वालों को किन मेडिकल कॉलेजों में दाखिला मिलेगा? चेक करें लिस्ट
IIT मुंबई से पढ़ाई, ठुकराया 35 लाख सैलरी का ऑफर, लॉकडाउन में UPSC की तैयारी

Tags: Civil Services Examination, Success Story, Upsc exam, Upsc result, सरकारी नौकरी

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें