पीएम मोदी से मिले OpenAI के सीईओ, कहा- भारत में AI के अवसरों और रेगुलेशन पर हुई बात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म ओपनएआई (OpenAI) के सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) भारत दौरे पर हैं. वह बीते बुधवार को भारत पहुंचे हैं. वहीं, ऑल्टमैन ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendr Modi) से मुलाकात की. उन्होंने बताया कि ये बैठक बहुत अच्छी थी और पीएम मोदी एआई को लेकर उत्साहित थे.

ये बैठक एक ऐसे दिलचस्प समय पर हो रही है, जब भारत सरकार एक डिजिटल इंडिया बिल (Digital India Bill) में AI को रेगुलेट करना चाहती है। इस विधेयक को IT एक्ट से बदल दिया जाएगा।

डिजिटल इंडिया डायलॉग्स में सवालों का जवाब देते हुए ऑल्टमैन ने कहा, “ये काफी अच्छा था. ये सचमुच मजेदार था. वह बहुत उत्साही थे, वास्तव में AI और इसके फायदे को लेकर विचारशील थे. हमने पूछा कि भारत ने ChatGPT को इतनी जल्दी और इतनी तेजी से क्यों अपना लिया है. ये देखना वाकई हमारे लिए मजेदार रहा. उनके पास इस बारे में शानदार जवाब थे.”

उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बारे में भी बात की कि भारत AI के लिए कैसे अवसर पेश कर सकता है और इसके रेगुलेशन के बारे में क्या सोचता है.

Open AI द्वारा विकसित है ChatGPT
OpenAI पिछले 1 साल से लोगों की चर्चा का केंद्र बना हुआ है. जबसे OpenAI ने अपना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल ChatGPT लॉन्च किया है, हर कोई इसी की ही बात कर रहा है. बता दें कि चैटजीपीटी एक कंवर्सशनल चैटबॉट है. आसान भाषा में समझें तो चैटजीपीटी एक तरह का चैटबॉट है, जिसकी मदद से आप चैट कर सकते हैं. आप चैटजीपीटी से कोई भी सवाल पूछ सकते हैं. सवाल पूछने पर यह आपको आपके सवाल का डिटेल में जवाब देगा.

Tags: Artificial Intelligence

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें