कानपुर में एक बार फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल, देखें Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अखंड प्रताप सिंह/कानपुर. कानपुर महानगर में एक बार फिर से तेंदुए की आहट से हड़कंप मच गया है. कानपुर में चौबेपुर विकासखंड के पास कटरी क्षेत्र पर एक बार फिर से तेंदुआ दिखाई दिया है. वहीं आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है. क्योंकि जिस जगह तेंदुआ दिखाई दिया है, वहां से मात्र 200 मीटर के क्षेत्र पर आबादी वाला इलाका है. आस-पास के गांव में भी तेंदुए को लेकर भय व्याप्त है. वहीं इसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ है.

यह वीडियो राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रांतीय महामंत्री विनय शुक्ला ने अपनी कार से बनाया है. उन्होंने इसकी सूचना खुद एसडीएम को दी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कानपुर महानगर में एक बार फिर से तेंदुए को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है. विनय शुक्ला ने बताया कि बुधवार वह बंदी माता घाट से लौट रहे थे. तभी पाठकपुर गांव की सड़क के किनारे उन्हें हलचल नजर आई. पहले उन्हें लगा कि कोई कुत्ता या अन्य जानवर होगा, लेकिन कार की रोशनी पड़ने पर तेंदुआ दिखाई दिया. जिसके बाद उन्होंने अपने फोन से उसका वीडियो बना लिया.

वन विभाग की टीम जांच में जुटी
बता दें कि बीते कुछ दिन पहले तक तेंदुआ कानपुर में आंख मिचोली करता रहा था. कई दिनों तक तेंदुआ कानपुर के अलग-अलग इलाकों में देखा गया था. अब एक बार फिर से तेंदुए की तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है. वहीं वन विभाग की टीम जांच में जुटी है.

.

FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 20:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें