किसानों को खेती की नई तकनीक सिखाने के लिए कराया जाएगा कई राज्यों का भ्रमण, ऐसे उठाएं लाभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नरेश पारीक/ चूरू. खेती—किसानी में नवाचार कर रहे जिले के ऐसे युवा किसानों को राजस्थान युवा कृषक कौशल एवं क्षमता संवर्धन घोषणा के तहत 9 राज्यो का भ्रमण करवाया जाएगा. आत्मा के परियोजना निदेशक दीपक कपिला ने बताया कि चूरू जिले के 150 युवा कृषक देश के विभिन्न राज्यों में कृषि एवं पशुपालन की नई तकनीक के अध्ययन एवं प्रशिक्षण हेतु सात दिवसीय भ्रमण पर जाएंगे. किसानों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ, पंजाब, नई दिल्ली एवं उतराखण्डके विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा.

इस तरह करें आवेदन

आपके शहर से (चूरू)

भ्रमण में 40 वर्ष से कम उम्र के युवा एवं प्रगतिशील किसान जा सकेंगे. ऐसे किसान जो कम से कम 3 वर्षों से कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन कार्य कर रहे हों वह आवेदन कर सकते हैं. इस हेतु युवा कृषक नजदीकी ई-मित्र अथवा स्वयं के स्तर से राज किसान साथी पोर्टल या राजकिसान सुविधा मोबाईल एप पर जनाधार के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन के समय जमाबंदी दस्तावेज अपलोड करना आवश्यक है. युवा कृषक के स्वयं के नाम से भू-स्वामित्व नहीं होने की स्थिति में राजस्व विभाग द्वारा सक्षम स्तर से भू-स्वामित्व में नोशनल शेयर धारक प्रमाण पत्र अपलोड करने पर ऐसे कृषकों को भी पात्र माना जायेगा.

इन राज्यों का करेंगे टूर

युवा किसानों को ऐ क्षेत्रों में भ्रमण कराया जाएगा, जिसकी भौगोलिक एवं जलवायुविक परिस्थितियां जिले के समान हों एवं उस क्षेत्र में जल बचत एवं जल प्रबंधक तकनीकी के कार्य भी किसानों द्वारा किए गए हों. इससे उन्हें देखकर किसान अपने क्षेत्र में क्रियान्वित कर सकें. किसानों को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, छत्तीसगढ, पंजाब, नई दिल्ली एवं उतराखण्डके विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में भ्रमण करवाया जाएगा. जहां अनुसंधान कार्यक्रमों, गैर संस्थाओं द्वारा कराये गये प्रमुख कार्य, हाईटेक एग्रीकल्चर, उद्यानिकी, जल का कुशल प्रबंधन, जैविक खेती, संविदा खेती, फसल कटाई उपरान्त प्रबंधन, प्रसंस्करण, पशु एवं पशुशाला प्रबंधन आदि विषयों पर कृषि एवं पशुपालन विभाग द्वारा किए गए नवाचार कार्यक्रम या अन्य कृषि से संबंधित कार्यक्रमों का अवलोकन करवाया जाएगा.

Tags: Hindi news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें