Chitrakoot News: चित्रकुट के इस मंदिर में आज भी बसते है हनुमान,दर्शन करने मात्र से पूरी होती है मन्नत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


धीरेंद्र शुक्ला/चित्रकूटः कहते हैं कि कलयुग में प्रभु राम के दर्शन बाबा तुलसी दास को हुए थे. जहां राम है वहां हनुमान हैं. ऐसा महसूस किया जाता है. यही वजह है चित्रकूट में प्रभु राम के दर्शन हनुमान लेकर आए थे बाबा तुलसी को और कलयुग में चित्रकूट में ही हनुमान वास कर गए. तोते का रूप धारण करके हनुमान चित्रकूट की तुलसी गुफा पीठ पर आकर विराजमान हुए.इस गुफा को देखने के लिए लाखों की तादाद में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं.इस स्थान का महत्व चित्रकूट में बड़ा माना जाता है.

चित्रकूट के रामघाट के एक छोर पर बूढ़े हनुमान के नाम से हनुमान जी स्थापित हुए है. इस हनुमान मंदिर में लोग अपनी मन्नतओं को मांगने के लिए पहुंचते हैं.यह भी बताया जाता है कि इस हनुमान मंदिर में कलयुग में यदि कोई दर्शन करता है और मन्नत मांगता है तो उसकी मन्नते जरूर पूरी होती है.यहां के साधु संतों का भी यही बखान हमेशा बताते हैं. क्योंकि इस मंदिर में मांगी हुई मुराद कभी अधूरी नहीं रहती है. इस मंदिर का विकराल रूप देखकर आप भी हैरान हो सकते हैं.

कलयुग में करे हनुमान के दर्शन
चित्रकूट के मंहत मोहित दास ने बताया कि कलयुग में हनुमान का वास आज भी चित्रकूट में बसता है.चित्रकूट वह पावन धरा है. जहां पर सतयुग से तपस्या कर रहे ऋषि मुनि और इस धरती को पवित्र करने के लिए 108 यज्ञों का हवन किया गया और उसके बाद प्रभु श्रीराम का वास हुआ है.

कलयुग में हनुमान को अमर माना गया
मंहत मोहित दास बताते है की हनुमान कलयुग में आपको कैसे मिलेंगे तो जान लीजिए प्रभु राम के साथ हनुमान कहां बसते हैं. प्रभु राम का सबसे ज्यादा समय चित्रकूट में बीता.कलयुग में दैवशक्तियों का लोक हुआ. लेकिन हनुमान अजर अमर माने गए और यही वजह है कि आज भी कलयुग में हनुमान को अमर माना गया है.कलयुग में चित्रकूट में ही बस गए हैं.470 वर्ष पहले हनुमान ने प्रभु श्री राम के दर्शन बाबा तुलसी को कराएं और युग था कलयुग. इसलिए आज भी हनुमान के दर्शन आपको चित्रकूट के रामघाट में मिल जाएंगे.

Tags: Chitrakoot News, Uttar pradesh news, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें