विनय अग्निहोत्री / भोपाल. एक ऐसा शहर जहां देशभर के जानेमाने पिस्टल शूटर्स इकट्ठा हुए हैं. खास बात यह कि इनमें अंतर्राष्ट्रीयस्तर से लेकर दिग्गज ओलंपियंस भी शामिल हैं, जो आवाज के आधार पर अपनी पिस्टल से सटीक निशाना साधते हैं. भोपाल में इन दिनों चल रहे पिस्टल शूटिंग टूर्नामेंट में एक से बढ़कर एक शूटर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेर रहे हैं.
नेशनल राइफल एसोसिएशन के सहयोग से मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 21वीं सुरेंद्र सिंह मैमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप (पिस्टल) 3 जून से 16 जून तक होगी, जिसमें देशभर के सभी राज्यों से 1794 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. इनमें कई जाने-माने इंटरनेशनल खिलाड़ी भी अपना प्रदर्शन कर रहे हैं, खास बात यह कि इसमे कई ओलंपियन खिलाड़ी भी हिस्सा ले रहे हैं. इस शूटिंग एकेडमी में 10 मीटर, 25 मीटर, 50 मीटर रेंज के इवेंट्स हो रहे हैं.
पिस्टल स्पर्धा में राउंड को लेकर NRAI सेक्रेटरी मिस्टर राजीव भाटिया ने बताया 25 मीटर पिस्टल वुमन और 25 मीटर पिस्टल जूनियर वुमन, 10 मीटर एयर पिस्टल वुमन, 25 मीटर स्टैंडर्ड जूनियर मेन, 50 मीटर पिस्टल मेन और वुमन, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स टीम, 25 मीटर रेपिड फायर पिस्टल, 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल मैन, पिस्टल की सभी प्रतियोगिताएं भोपाल में होंगी, जबकि राइफल की प्रतियोगिता त्रिवेंद्रम में चल रही है.
आपके शहर से (भोपाल)

पड़ोसन को ताड़ने पर मचा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे, देखें मारपीट का VIDEO

Sehore Borewell Rescue Update : 100 फीट पर आया पानी और कीचड़, रेस्क्यू में आ रही बार-बार रुकावट |Top

Habib Tanvir: खास होते हुए भी बेहद आम थे आम आदमी के नाटककार हबीब तनवीर

कभी इस नेशनल प्लेयर ने कबड्डी में लहराया था परचम, आज मजदूरी करने पर है मजबूर

PHOTOS: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र पर मुस्लिमों ने बरसाए फूल, 15 किमी की यात्रा में जोरदार स्वागत

लाल चींटी के अंडे असम में इतने फेमस क्यों हैं? बोहाग बिहू पर बनती है ये खास डिश, जानें तरीका

DU Recruitment 2023: दिल्ली विश्वविद्यालय में बिना परीक्षा नौकरी पाने का मौका, होनी चाहिए ये योग्यता, 57000 मिलेगी सैलरी

IBPS RRB Salary: आईबीपीएस आरआरबी में चयन होने पर कितनी मिलती है सैलरी, क्या-क्या है सुविधाएं? जानें कैसे बनते हैं जनरल मैनेजर

मध्य प्रदेश में गेंदा, नौरंगा के फूलों से खेत गुलजार, किसान कमा रहे लाखों का मुनाफा

Sehore Borewell Rescue Update : रोबोटिक आर्म के जरिए Rescue की कोशिश, कीचड़ बन रही बाधा | Top News

Sehore Borewell Rescue Update: बारिश और आंधी ने बढ़ाई मुसीबत, Rescue में जुटी SDRF-NDRF-Army के जवान
खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप के लिए किया जाता है तैयार
उन्होंने ने बताया कि हमारे लिए यह बहुत बड़ी बात है कि आज हम देश में पिस्टल और राइफल जैसी प्रतियोगिताओं का बड़ा आयोजन करा रहे हैं. 2020 में हमने कोरोना महामारी के कारण कोई भी प्रतियोगिता का आयोजन नहीं किया. साल 2021 में हमने नई दिल्ली में वर्ल्ड कप आयोजन किया और इसके बाद छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं को हम आयोजित करते गए.
इस समय जर्मनी के अंदर जूनियर चैंपियनशिप में हमारे खिलाड़ी खेल रहे हैं. वहां उन्होंने एक गोल्ड और 2 सिल्वर जीते हैं. हमारे लिए यह बहुत ही बड़ी बात है. इस चैंपियनशिप में जो भी खिलाड़ी मेडल लाते हैं, हम उन खिलाड़ियों को आने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार करते हैं. यहां मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, गोवा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, के अलावा इंडियन आर्मी, सीआरपीएफ, नेवी की टीमें भी भागीदारी कर रही हैं.
.
Tags: Bhopal news, Madhya pradesh news, Sports news
FIRST PUBLISHED : June 08, 2023, 16:02 IST








